विज्ञापन

'नीप्स, मुझे आप पर गर्व': IPS नीपा मनोचा ने SVPNPA में रचा इतिहास, पति ने लिखा भावुक संदेश

IPS नीपा मनोचा ने SVPNPA में गृह मंत्रालय की ट्रॉफी अपने नाम की. यहां 21 अगस्‍त को आईपीएस अध‍िकार‍ियों के 77वें बैच ने SVPNPA में ट्रेनिंग और प्रोबेशन क‍िया है. अब पहली बार फील्‍ड में पोस्टिंग पाएंगे. 

'नीप्स, मुझे आप पर गर्व': IPS नीपा मनोचा ने SVPNPA में रचा इतिहास, पति ने लिखा भावुक संदेश
ips neepa manocha svpnpa MHA Trophy 77 RR Batch
Neepa Manocha Instagram
  • IPS अध‍िकारी नीपा मनोचा द‍िल्‍ली की रहने वाली हैं.
  • UPSC 2022 में AIR-144 पाकर AGMUT में आईपीएस बनीं.
  • 77 RR बैच की नीपा मनोजा ने SVPNPA में MHA टॉपी जीतीं.

IPS Neepa Manocha SVPNPA: भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी नीपा मनोचा ने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में इतिहास रच दिया है. उन्होंने "साम्प्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता" विषय पर सर्वश्रेष्ठ निबंध के लिए गृह मंत्रालय की प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की है. उनकी इस उपलब्धि पर उनके पति अजय चौहान ने न केवल सोशल मीडिया पर खुशी जताई, बल्कि उन्हें अपनी लगातार प्रेरणा का स्रोत भी बताया.

अजय चौहान एक जाने-माने शिक्षक, मेंटर, पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल और लाइफ व माइंडसेट कोच हैं. वे विशेष रूप से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के बीच एक प्रेरक मार्गदर्शक के रूप में पहचाने जाते हैं. अजय चौहान ने 21 अगस्त 2026 को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में SVPNPA में अपनी पत्नी के ट्रॉफी जीतने की जानकारी दी और तस्वीरें भी शेयर कीं.

अजय चौहान ने लिखा, "IPS नीपा मनोचा जी को 'साम्प्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता' पर सर्वश्रेष्ठ निबंध के लिए गृह मंत्रालय की ट्रॉफी जीतने पर हार्दिक बधाई. DG CRPF, श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी के हाथों यह सम्मान मिलना इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है. आपका समर्पण, बुद्धिमत्ता और प्रतिबद्धता मुझे हर दिन प्रेरित करते हैं. नीप्स, मुझे आप पर बहुत गर्व है. एक पति के तौर पर इससे ज़्यादा गर्व की बात और क्या हो सकती है!"

SVPNPA में 77वें बैच की विदाई परेड

21 अगस्त को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में आईपीएस अधिकारियों के 77वें बैच की विदाई परेड आयोजित हुई, जिसमें 'निशान टोली' ने पूरे अनुशासन और गर्व के साथ अकादमी के झंडे को प्रस्तुत किया. इस टोली का नेतृत्व छत्रिया कवीन, IPS (प्रशिक्षु) ने किया, जबकि अनंत धनराज सिंह, IPS (प्रशिक्षु) ध्वजवाहक बने.

आईपीएस नीपा मनोचा कौन हैं?

दिल्ली की रहने वाली नीपा मनोचा भारतीय पुलिस सेवा के 2023 बैच की IPS अधिकारी हैं और उन्हें AGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर आवंटित हुआ है. उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन से साल 2015 में स्नातक और साल 2017 में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की. इसके अलावा, उन्होंने कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल की थी. 

ips neepa manocha svpnpa MHA Trophy 77 RR Batch

ips neepa manocha svpnpa MHA Trophy 77 RR Batch

कंपनी सेक्रेटरी बनने के बाद नीपा मनोचा ने स्टॉक एक्सचेंज में नौकरी शुरू की. हालांकि, देश सेवा के जज्बे के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी और संघ लोक सेवा आयोग की स‍िव‍िल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गईं. शुरुआती तीन प्रयासों में असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने चौथे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया 144वीं रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनने का सपना पूरा किया. 

77 RR IPS: ट्रेनिंग-प्रोबेशन के बाद पहली फ़ील्ड पोस्टिंग

अपनी दूसरी पोस्ट में अजय चौहान ने नए अधिकारियों को बधाई देते हुए लिखा, "अकादमी से फ़ील्ड तक एक नया अध्याय शुरू हो रहा है. सभी युवा IPS अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई कि आपने अपनी ट्रेनिंग और प्रोबेशन पूरी कर ली है और अब अपनी पहली फ़ील्ड पोस्टिंग पर जा रहे हैं. आगे का सफ़र बड़ी ज़िम्मेदारियों वाला होगा-ईमानदारी से कानून का पालन करना, हिम्मत के साथ नेतृत्व करना, सहानुभूति के साथ सेवा करना और लोगों के मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहना."  

ips neepa manocha svpnpa MHA Trophy 77 RR Batch

ips neepa manocha svpnpa 77 RR Batch 

उन्होंने आगे लिखा, "इस शानदार ग्रुप में दोस्तों को इतने अहम पड़ाव पर पहुंचते हुए देखना बहुत अच्छा लग रहा है. सालों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, ट्रेनिंग और लगन के बाद अब जन-सेवा का असली सफ़र शुरू हो रहा है. आपका करियर सिर्फ़ आपके ओहदे से नहीं, बल्कि उन लोगों की ज़िंदगी पर आपके असर, आपके कमाए भरोसे और आपके किए गए अच्छे कामों से पहचाना जाए. आप सभी के आगे के सफ़र के लिए शुभकामनाएं. ईमानदारी से सेवा करें, मकसद के साथ नेतृत्व करें और अपनी वर्दी का मान बढ़ाएं. बधाई हो, अधिकारियों!"  

यह भी पढ़ें-  IPS बीबीजीटीएस मूर्ति का पूरा नाम क्या है? धोती-कुर्ता में ल‍िया मेरठ SSP का चार्ज, NDTV से बताई नाम की कहानी 

यह भी पढ़ें- UP में 9 IPS के तबादले: संभल एसपी केके बिश्नोई अब बिजनौर पुल‍िस अधीक्षक, अव‍िनाश पाण्‍डेय की लखनऊ में तैनाती

यह भी पढ़ें-  IPS अनु बेनीवाल बनीं मां, घर आई नन्हीं परी, गर्भावस्था में लगाई रन फॉर साइबर सेफ्टी की दौड़

यह भी पढ़ें-  IPS अंशिका वर्मा के जज्बे को पति आईपीएस केके बिश्नोई का सैल्यूट, लिखा-जितना ज़्यादा पसीना बहाएंगे...

यह भी पढ़ें-  IPS अविनाश पांडेय का थप्पड़ बरसाने वाला VIDEO वायरल, मेरठ में प्रदर्शन के पीछे बड़ी साजिश का खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, SVPNPA, Delhi, AGMUT, Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com