विज्ञापन

प्यार पर पहरा लगाने वाले राजा के एक कदम ने कार सेल्समैन को बना दिया बेल्जियम का राजकुमार

बेल्जियम यूं तो भारत से सात हजार किलोमीटर से भी ज्यादा एरियल दूरी पर है. मगर ये कहानी पूरी तरह भारतीय और हर दूसरी-तीसरी बॉलीवुड फिल्मों सी है.

प्यार पर पहरा लगाने वाले राजा के एक कदम ने कार सेल्समैन को बना दिया बेल्जियम का राजकुमार
क्लेमेंट वैनडेनकरखोव अपनी मां का नाम फिर भी नहीं छोड़ना चाहते.
  • बेल्जियम के कार सेल्समैन क्लेमेंट वैनडेनकरखोव की शाही परिवार से DNA टेस्ट से पुष्टि हुई है
  • प्रिंस लॉरेंट ने सिविल रजिस्ट्री में क्लेमेंट को अपने पुत्र के रूप में दर्ज कराया है
  • क्लेमेंट को विरासत में प्रिंसेस लुईस और प्रिंस निकोलस के बराबर अधिकार मिलेंगे लेकिन शाही भत्ता नहीं मिलेगा

बेल्जियम के एक कार सेल्समैन 26 साल की उम्र में राजकुमार बन गए हैं. कार सेल्समैन का नाम क्लेमेंट वैनडेनकरखोव है. उनकी मां  बेल्जियम की एक सिंगर हैं. 1990 के दशक में प्रिंस लॉरेंट के साथ वो अफेयर में थीं. उन्होंने क्लेमेंट को उनके पिता के बारे में तब बताया जब वे 16 साल के हुए. मगर इस कहानी का विलेन ही आखिर में सबको मिलाने वाला बन जाता है.

कौन था विलेन?

कहानी की शुरूआत होती है 1990 से. वैंडेनकरखोव की मां से प्रिंस लॉरेंट ने 1990 के दशक में पेरिस में एक फैशन शो में अचानक हुई मुलाकात के बाद एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन यह रिश्ता चल नहीं पाया और ऐसी अटकलें हैं कि लॉरेंट के पिता (जो उस समय राजा थे) इस रिश्ते के खिलाफ थे.

राजा की एक भूल ने बिछड़ों को मिलाया

लॉरेंट के पिता किंग अल्बर्ट द्वितीय अब 92 साल के हैं. उस समय गरीब लड़की से अपने बेटी की शादी के खिलाफ किंग अल्बर्ट द्वितीय 1999 में खुद एक स्कैंडल में फंस गए. 2020 में उनको मानना पड़ा कि एक अफेयर के दौरान उनकी एक बेटी हुई थी. 58 साल की डेल्फिन बोएल को उन्होंने लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अपनी बेटी मान लिया और उन्हें राजकुमारी का खिताब दिया. 

यहीं से वैंडेनकरखोव के लिए किस्मत का दरवाजा खुला. वैंडेनकरखोव का जन्म अगस्त 2000 में हुआ था. इस तरह से उन्हें साल 2016 में पता चला कि उनके पिता प्रिंस लॉरेंट हैं. किंग अल्बर्ट द्वितीय के अफेयर का खुलासा वैसे तो 1999 में ही हो गया था. मगर, 2013 में अल्बर्ट द्वितीय के सिंहासन छोड़ने के बाद डेल्फिन ने कानूनी लड़ाई शुरू की. 2020 में जैसे ही वैंडेनकरखोव के दादा ने अपनी अघोषित बेटी को स्वीकार किया, तो वैंडेनकरखोव को हिम्मत मिली की वो भी अपने पिता से इस बारे में बात करें. हो सकता है कि उनके पिता को इस मामले की जानकारी ही नहीं हो.

क्लेमेंट वैनडेनकरखोव (दाएं) बेल्जियम के प्रिंस लॉरेंट, यानी अपने पिता के साथ पोज देते हुए.

क्लेमेंट वैनडेनकरखोव (दाएं) बेल्जियम के प्रिंस लॉरेंट, यानी अपने पिता के साथ पोज देते हुए.

पिता ने पूरा दिया साथ बिछड़े बेटे का

ये सच भी साबित हुआ. 2020 में उन्होंने अपने पिता से संपर्क करके उन्हें पूरी बात बताई. इसके बाद प्रिंस लॉरेंट DNA टेस्ट के लिए तैयार हो गए. वैंडेनकरखोव ने VTM को बताया, “हम साथ में अस्पताल गए थे और मुझे याद है कि उन्होंने कहा था, ‘मैं पहले जाऊंगा ताकि तुम्हें सहज महसूस हो.'” पिता-पुत्र का रिश्ता कन्फर्म होने के बाद, वैंडेनकरखोव ने कहा कि उन्होंने और उनके पिता ने खुली और ईमानदार बातचीत की थी. यह पहली बार नहीं है जब बेल्जियम के शाही परिवार से जुड़ा कोई राज सामने आया है. 

प्रिंस लॉरेंट (दाएं) ने 1990 के दशक में क्लेमेंट वैनडेनकरखोव की मां वेंडी वैन वांटेन (बाएं) को डेट किया था.

प्रिंस लॉरेंट (दाएं) ने 1990 के दशक में क्लेमेंट वैनडेनकरखोव की मां वेंडी वैन वांटेन (बाएं) को डेट किया था.

क्या राजकुमार के सारे अधिकार मिल गए

प्रिंस लॉरेंट ने अब बेल्जियम की सिविल रजिस्ट्री में वैनडेनकरखोव के पिता होने की बात दर्ज करा दी है. इस औपचारिकता के कारण नए राजकुमार को लॉरेंट की निजी संपत्ति में अपनी सौतेली बहन प्रिंसेस लुईस (20) और सौतेले भाइयों प्रिंस निकोलस (20) व प्रिंस एमेरिक (19) के बराबर ही विरासत का अधिकार मिलेगा. ये बच्चे लॉरेंट और प्रिंसेस क्लेयर के हैं. हालांकि, क्लेमेंट को शाही भत्ता नहीं मिलेगा, न ही उनसे आधिकारिक जिम्मेदारियां निभाने की उम्मीद की जाएगी, और बेल्जियम के सिंहासन पर उनका कोई अधिकार नहीं होगा. वैंडेनकरखोव अपने पिता का पारिवारिक नाम 'सैक्स-कोबर्ग' अपना सकते हैं, लेकिन उन्होंने संकेत दिया है कि शायद वे ऐसा न करें.

क्लेमेंट ने हाल ही में फ्लेमिश दैनिक समाचार पत्र 'हेट न्यूव्सब्लाड' से कहा, "मुझे 'वैंडेनकरखोव' नाम पर गर्व है. अगर मैं उस पारिवारिक नाम को छोड़ देता, तो यह मेरी मां द्वारा मेरे लिए किए गए सभी कार्यों के साथ विश्वासघात होता."

यह भी पढ़ें-

तेजस Mk-2 फाइटर जेट्स ऑपरेशन के लायक नहीं... इंडियन एयरफोर्स के पूर्व वाइस चीफ नागेश कपूर

राहुल गांधी का थाने में धरना और प्रियंका गांधी की 'चुपचाप' वाली रणनीति... सीन बाई सीन रिपोर्टर की नजरों से

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Belgian Royal Family, Royal Family Controversy, Royal Family Love Story, Royal Family Lifestyle, Royal Family
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com