ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ फोन पर बातचीत के दौरान ‘कानून व्यवस्था के महत्व' पर जोर दिया. भारत के साथ कनाडा के राजनयिक विवाद के बीच यह बातचीत हुई. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के कार्यालय-सह-आवास ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट' ने यह जानकारी दी.
इस बयान में भारत का सीधा उल्लेख नहीं है, लेकिन इसमें उन आरोपों का जिक्र है जिन पर कनाडा में जांच चल रही है. ब्रिटेन और कनाडा के प्रधानमंत्रियों की फोन पर यह बातचीत सोमवार शाम को हुई. इससे पहले भारत ने छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और सिख चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच से अपने राजनयिक को जोड़ने के कनाडा के आरोपों को खारिज करने के बाद वहां से अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुलाने की घोषणा की थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री ने कल शाम कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात की.'' इसमें कहा गया, ‘‘उन्होंने उन आरोपों के संबंध में हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की जिन पर कनाडा में जांच हो रही है. दोनों ने कानून व्यवस्था के महत्व पर सहमति जताई. वे जांच पूरी होने तक करीबी संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं