ब्रिटेन ने दावा किया है कि उसने पहली बार रूस के 'शैडो फ्लीट' से जुड़े एक ऑयल टैंकर को रोका है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बताया कि ब्रिटिश सेना ने पहली बार ऑपरेशन चलाते हुए हुए इंग्लिश चैनल में रूस से जुड़े ऑयल टैंकर को रोका है.
उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, 'आज सुबह-सुबह मैंने हमारी सेना को इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर रहे शैडो फ्लीट के एक ऑयल टैंकर को रोकने का निर्देश दिया.'
उन्होंने कहा कि 'इस ऑपरेशन से रूस को एक और झटका लगा है और यह उन लोगों के लिए भी है जो यूक्रेन में पुतिन की जंग को बढ़ावा दे रहे हैं कि हम उन्हें छिपने नहीं देंगे.'
In the early hours of this morning, I directed our Armed Forces to intercept a shadow fleet oil tanker attempting to pass through the English Channel.
— Keir Starmer (@Keir_Starmer) June 14, 2026
This successful operation delivers yet another blow to Russia and reminds those fueling Putin's war in Ukraine that we will not…
ब्रिटेन से पहले फ्रांस ने भी रूस के शैडो फ्लीट से जुड़े कई जहाजों को रोका है. ये जहाज अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की अनदेखी करके रूसी तेल ले जाते हैं.
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को जब्त किया गया टैंकर कैमरून के झंडे वाला 'स्मर्टोस' है. इस पर पिछले साल यूके ने रूसी तेल ले जाने के कारण प्रतिबंध लगाया था. रूसी शैडो फ्लीड पर कब्जा करने के ऑपरेशन में कमांडो और यूके की नेशनल क्राइम एजेंसी शामिल थी.
कीर स्टार्मर ने एक वीडियो भी X पर पोस्ट किया है, इसमें यूके के कमांडो हेलीकॉप्टर से जहाज पर उतरते हुए दिख रहे हैं. इसके बाद कमांडो अंदर जाते नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पुतिन की तमाम कोशिशों के बावजूद, हम उन्हें प्रतिबंधों से बचकर निकलने नहीं देंगे.'
Despite Putin's best efforts to evade sanctions, we will not let him get away with it. pic.twitter.com/IIW3Cv2ENQ
— Keir Starmer (@Keir_Starmer) June 14, 2026
शिप ट्रैकिंड डेटा से पता चलता है कि 'स्मर्टोस' 5 जून को रूस के लुगा बे पोर्ट पर था और 6 दिन बाद बाल्टिक से निकला था. बताया जा रहा है कि इस जहाज को मिस्र के सईद पोर्ट जाना था.
'स्मर्टोस' को तब रोका गया जब प्रधानमंत्री ने नए रक्षा सचिव डैन जार्विस को नियुक्त किया था. इससे पहले, सैन्य बजट को लेकर हुए विवाद के कारण स्टारमर की कमजोर सरकार से जॉन हीली ने इस्तीफा दे दिया था.
जार्विस ने कहा, 'रूस यूक्रेन में अपने संघर्ष के लिए फंड जुटाने के लिए अपने 'शैडो फ्लीट' पर निर्भर है और हमारे इस एक्शन से पुतिन के गैर-कानूनी युद्ध को झटका लगा है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं