विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2024

ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स ने एयर इंडिया के विमान को सुरक्षित उतारने के लिए भेजा लड़ाकू विमान

आरएएफ प्रवक्ता ने बताया कि बिना किसी अप्रिय घटना के विमान को उतार लिया गया और सिविल एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देश पर विमान को उसके डेस्टिनेशन की ओर रवाना किया गया.

ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स ने एयर इंडिया के विमान को सुरक्षित उतारने के लिए भेजा लड़ाकू विमान
लंदन/मुंबई:

ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (RAF) ने गुरुवार को एयर इंडिया के बम रखे होने की धमकी वाले विमान को गाइड कर उसे उतारने के लिए एक लड़ाकू विमान भेजा. बाद में हालांकि विमान को लंदन में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया.

एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में बम की धमकी मिली थी.

रॉयल एयर फोर्स के प्रवक्ता ने कहा, "हम पुष्टि कर सकते हैं कि आरएएफ कॉनिंग्सबी से 'आरएएफ क्विक रिएक्शन अलर्ट टाइफून' लड़ाकू विमान को गुरुवार दोपहर एक विमान की जांच के लिए भेजा गया था."

Latest and Breaking News on NDTV

प्रवक्ता ने बताया कि बिना किसी अप्रिय घटना के विमान को उतार लिया गया और सिविल एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देश पर विमान को उसके डेस्टिनेशन की ओर रवाना किया गया.

एयरलाइन अधिकारी ने बताया कि विमान को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया.

नॉरफॉक पुलिस ने एक बयान में कहा, "पुलिस इस बात की पुष्टि कर सकती है कि काउंटी के निवासियों द्वारा गुरुवार दोपहर (17 अक्टूबर) सुनी गई तेज आवाज आरएएफ विमान की थी और ये कोई विस्फोट नहीं था."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Britain Royal Air Force, Royal Air Force RAF, Air India Flight Bomb Threat, Air India Flight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com