लंदन. भारतवंशी ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. इसके साथ ही सुनक कैबिनेट की तस्वीर भी साफ होने लगी है. सुनक ने पिछली सरकार से कुछ मंत्रियों को अपनी टीम में बरकरार रखा है, जबकि कुछ नए अपॉइंटमेंट किए हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बोरिस जॉनसन सरकार में मंत्री रहे डॉमिनिक रॉब को उप प्रधानमंत्री और कानून मंत्री बनाया गया है. लिज ट्रस सरकार में वित्त मंत्री रहे जेरेमी हंट को उसी पद पर बरकरार रखा गया है.
प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले संबोधन में ऋषि सुनक ने कहा, "मुझे अपनी पार्टी के नेता के रूप में और आपके प्रधान मंत्री के रूप में, गलतियों को ठीक करने के लिए चुना गया है. और वो काम तुरंत शुरू होता है."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुनर्नियुक्ति
पीएम सुनक ने जेरेमी हंट को यूके के राजकोष के चांसलर (ब्रिटेन का वित्त मंत्री) के रूप में फिर से नियुक्त किया है. लिज़ ट्रस ने अपने 45 दिनों के अल्पावधि में क्वासी क्वार्टेंग को बर्खास्त करने के बाद मिस्टर हंट को इस पद पर नियुक्त किया था. जेम्स क्लेवरली से भारत का ताल्लुक ज्यादा रहेगा. उन्हें विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के मंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है. वहीं, बेन वालेस, जिन्होंने लिज़ ट्रस के कैबिनेट में रक्षा मंत्री के रूप में काम किया, उन्हें भी इसी पद पर बरकरार रखा गया है.
इसके अलावा पेनी मॉरडॉन्ट परिषद के लॉर्ड अध्यक्ष और हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है. सुनक को चुनौती देने वाली पेनी मॉरडॉन्ट ने सोमवार यानी 24 अक्टूबर शाम करीब 6.30 बजे (भारतीय समय के अनुसार) पीएम की रेस से अपना नाम वापस ले लिया था.
नई नियुक्तियां
ऋषि सुनक की कैबिनेट में सबसे ज्यादा ध्यान सुएला ब्रेवरमैन ने खींचा. सुनक ने ब्रेवरमैन को एक बार फिर गृहमंत्री का पद दे दिया गया है. सुएला भारतीय मूल की हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने भारतीयों के लिए एक विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि कई भारतीय प्रवासी वीजा की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी ब्रिटेन में ही रहते हैं. ब्रिटिश लोगों ने ब्रेग्जिट से हटने के लिए इसलिए वोट नहीं दिया था कि भारतीयों के लिए ब्रिटेन की सीमा इस तरह से खोल दिया जाए. इस बयान पर खूब बवाल हुआ था.
वहीं, डोमिनिक राब को उपप्रधान मंत्री, लॉर्ड चांसलर और न्याय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है. उन्होंने पहले बोरिस जॉनसन के डिप्टी के रूप में काम किया था. साइमन हार्ट को संसदीय मंत्री (Chief Whip) के रूप में नियुक्त किया गया है.
नादिम ज़हावी को मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है, लेकिन कैबिनेट ऑफिस में उन्हें फिलहाल के लिए कोई पोर्टफोलियो नहीं दिया गया है. उन्होंने पहले लिज़ ट्रस के कार्यकाल के दौरान डची ऑफ़ लैंकेस्टर के चांसलर, अंतर सरकारी संबंध मंत्री और समानता मंत्री के रूप में काम किया था.
ओलिवर डाउडेन ने डची ऑफ लैंकेस्टर के नए चांसलर के रूप में नादिम ज़हावी की जगह ली. उन्होंने पिछली सरकार में बिना पोर्टफोलियो के मंत्री के रूप में कार्य किया था. वहीं, डॉ. थेरेसी कॉफ़ी पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों की मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल हुईं.
इसके अलावा ग्रांट शाप्स व्यापार, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति के नए मंत्री होंगे. वह पहले गृह विभाग के राज्य मंत्री थे.
गिलियन कीपन को शिक्षा राज्य का नया मंत्री नियुक्त किया गया है. जबकि मेल स्ट्राइड को नए कैबिनेट में कार्य और पेंशन मंत्री के रूप में नियुक्ति मिली है.
ये भी पढ़ें:-
ऋषि सुनक के ब्रिटेन का PM बनने पर लिज ट्रस ने दी बधाई, कहा- आपको मेरा पूरा समर्थन
'विरासत में आर्थिक मंदी..." PM बनते ही ऋषि सुनक के सामने होंगी पाउंड को मजबूत करने समेत कई चुनौतियां
किंग चार्ल्स ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का पीएम नियुक्त किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं