विज्ञापन

AI भी दिल्ली के ट्रैफिक को ठीक नहीं कर सकता... देरी से पहुंचे, तो मजाक में ये कह गए ऋषि सुनक

दिल्ली के ट्रैफिक पर ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि AI AI बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन अभी यह दिल्ली के ट्रैफिक को ठीक नहीं कर सकता.

AI भी दिल्ली के ट्रैफिक को ठीक नहीं कर सकता... देरी से पहुंचे, तो मजाक में ये कह गए ऋषि सुनक
  • ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक ने दिल्ली के ट्रैफिक जाम पर ली चुटकी
  • सुनक बोले- AI भी अभी दिल्ली के ट्रैफिक को ठीक नहीं कर सकता
  • प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता और भारत की AI टेक्नोलॉजी विकसित करने की ऊर्जा की सराहना की
नई दिल्ली:

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दिल्ली के ट्रैफिक जाम पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी. उन्होंने कहा कि जैसा कि हमने इस हफ्ते सुना है कि AI बहुत कुछ कर सकता, लेकिन यह अभी दिल्ली का ट्रैफिक ठीक नहीं कर सकता. दरअसल वो ब्रिटिश हाई कमीशन में एक कार्यक्रम में देरी से पहुंचे थे, जहां उन्हें ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी के साथ जॉइंट सेशन को संबोधित करना था. देरी से पहुंचने के लिए उन्होंने माफी भी मांगी. सुनक ने कहा, 'माफ करना, हम कुछ मिनट लेट हैं, यह पूरी तरह से मेरी गलती है.

पीएम मोदी की तारीफ की
इस दौरान ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि भारत AI सुपरपावर बनने की दिशा में मजबूत स्थिति में है. उन्होंने टेक्नोलॉजी को डेवलप करने और इसका इस्तेमाल करने के लिए देश की ऊर्जा की तारीफ की. सुनक ने कहा, 'यह हफ्ता सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप का ही नहीं, बल्कि आप सभी की इस टेक्नोलॉजी को डेवलप करने और इसका इस्तेमाल करने की जबरदस्त एनर्जी का भी एक शोकेस रहा है, जो दुनिया में कहीं और नहीं है. भारत अब दुनिया में AI सुपरपावर के तौर पर मेडल जीतने वालों में से एक बन गया है.'

AI रेस और क्रिकेट रैंकिंग पर भी चुटकी
अपनी बातचीत जारी रखते हुए सुनक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत ने AI रेस में ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने ये भी कहा, 'हालांकि मैंने अभी प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि ICC टेस्ट रैंकिंग देखें तो इंग्लैंड अभी भी आगे है, जो शायद ज्यादा जरूरी है.'

भारत का बेटा नहीं दामाद...और गूंज उठा सभागार
इस कार्यक्रम में ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी ने सुनक को यूके और भारत का एक महान बेटा बताया. सुनक ने तुरंत बीच में टोकते हुए कहा, 'दामाद'. जिससे लोग हंस पड़े और लैमी ने जवाब दिया 'दामाद'. लैमी ने अपने भारत के साथ संबंधों पर जोर देते हुए कहा, 'मैं भी अपनी विरासत बनाना चाहता हूं, क्योंकि मेरी मां की तरफ से मेरी परदादी कलकत्ता से थीं.'

AI पर बात करते हुए लैमी ने ब्लेचले पार्क में पहला ग्लोबल AI समिट बुलाने के सुनक के फैसले का ज़िक्र किया और पूछा कि यह मुद्दा उनके लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों रहा. यह बातचीत दिल्ली में हो रहे AI समिट के बीच हुई, जिसे सुनक ने AI के भविष्य को आकार देने के लिए आदर्श जगह बताया.

'भारत AI के ग्लोबल सफर को लीड करने की स्थिति में'
AI इम्पैक्ट समिट में सुनक ने कहा कि भारत न सिर्फ विकसित देशों बल्कि विकासशील दुनिया के लिए भी AI की वैश्विक यात्रा को आगे बढ़ाने की खास स्थिति में है. उन्होंने कहा, 'हमें एक रेगुलर फोरम की जरूरत है जहां हम सभी मिलकर इस टेक्नोलॉजी पर चर्चा कर सकें और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह समिट वही मौका देता है.'

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishi Sunak, Rishi Sunak Uk, Delhi AI Summit 2026, Delhi Traffic, Rishi Sunak On Delhi Traffic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com