विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2019

इस देश ने सिर्फ 10 महीने में निकाली 8 लाख से ज्यादा नौकरियां

ब्राजील की अर्थव्यवस्था ने अक्टूबर में 70,852 नौकरियों का सृजन किया, जो 2016 के बाद से महीने के लिए सबसे अच्छा आंकड़ा है. यह लगातार सातवां महीना है, जिसमें ब्राजील में छंटनी से अधिक रोजगार मिले हैं.

Also Read in
इस देश ने सिर्फ 10 महीने में निकाली 8 लाख से ज्यादा नौकरियां
ब्राजील में 10 महीनों में 841000 नौकरियां उपजीं
रियो डि जेनेरो:

ब्राजील के अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने कहा कि ब्राजील ने जनवरी से अक्टूबर तक 8,41,589 रोजगार सृजित किए हैं, जो वर्ष-दर-वर्ष 6.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. मंत्रालय के श्रम सचिवालय के अनुसार, ब्राजील की अर्थव्यवस्था ने अक्टूबर में 70,852 नौकरियों का सृजन किया, जो 2016 के बाद से महीने के लिए सबसे अच्छा आंकड़ा है. यह लगातार सातवां महीना है, जिसमें ब्राजील में छंटनी से अधिक रोजगार मिले हैं.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, श्रम सचिवालय द्वारा विश्लेषण किए गए सभी आठ क्षेत्रों में 2019 के पहले 10 महीनों में सकारात्मक नौकरी की वृद्धि हुई, जिसमें सेवा, विनिर्माण और निर्माण के क्षेत्र शामिल हैं.

ब्राजील के भूगोल एवं सांख्यिकी संस्थान के अनुसार, नौकरियों की बढ़ती संख्या के समानांतर, तीन महीनों में सितंबर में ब्राजील की बेरोजगारी दर 0.2 प्रतिशत अंक गिरकर 11.8 प्रतिशत या पिछली तिमाही से 1.25 करोड़ हो गई है. पहली तिमाही की दर 12.7 प्रतिशत है.

दुनिया से जुड़ी और खबरें...

कंट्रोल से बाहर हुआ ट्रक, कुचलने से बाल-बाल बचे तीन लोग, देखें Viral Video

स्कूल के बच्चे ने स्टोर में रखे टैबलेट से किया होमवर्क, सोशल मीडिया पर Viral हुआ Video

पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई पर आया पीएम इमरान खान का बयान, बोले- समस्याएं विरासत में मिली

चीन की OBOR परियोजना पर भारत के पक्ष में खड़ा नजर आया अमेरिका, इसके औचित्य पर भी उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brazil, Brazil Records, Jobs In Brazil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com