विज्ञापन

रेयर अर्थ मिनरल और डिफेंस डील.. जानिए भारत और ब्राजील के बीच क्या-क्या समझौते हुए

पीएम मोदी ने कहा, "ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. हम अगले पांच सालों में बाइलेटरल ट्रेड को $20 बिलियन से आगे ले जाने के लिए कमिटेड हैं."

रेयर अर्थ मिनरल और डिफेंस डील.. जानिए भारत और ब्राजील के बीच क्या-क्या समझौते हुए
  • पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने द्विपक्षीय वार्ता में आर्थिक सहयोग को नई दिशा दी
  • पीएम ने कहा लूला के भारत दौरे ने एआई इम्पैक्ट समिट की शोभा बढ़ाई और रणनीतिक साझेदारी को मजबूती प्रदान की
  • ब्राजील, लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है : पीएम मोदी

PM Modi and President Lula Joint Statement: भारत और ब्राजील के रिश्तों में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है. पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने द्विपक्षीय वार्ता में उन मुद्दों पर हाथ मिलाया है, जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान मिलेगी. पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने हैदराबाद हाउस में ज्वाइंट स्टेटमेंट दिया.

'प्रेसिडेंट लूला के दौरे ने AI इम्पैक्ट समिट की शोभा बढ़ाई'

पीएम मोदी ने कहा, "मुझे प्रेसिडेंट लूला और उनके डेलीगेशन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. प्रेसिडेंट लूला के विजन और प्रेरणा देने वाली लीडरशिप से भारत-ब्राजील के रिश्तों को लंबे समय से फायदा हुआ है. पिछले कुछ सालों में, मुझे उनसे कई बार मिलने का मौका मिला है और हर मीटिंग में, मैंने भारत के प्रति उनकी गहरी दोस्ती और भरोसे को महसूस किया है. प्रेसिडेंट लूला के दौरे ने ऐतिहासिक AI इम्पैक्ट समिट की शोभा बढ़ाई है और हमारी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को नई एनर्जी दी है. मैं प्रेसिडेंट का उनकी दोस्ती और हमारे दोनों देशों के बीच रिश्तों के प्रति कमिटमेंट के लिए शुक्रिया अदा करता हूं."

'ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर'

पीएम मोदी ने कहा, "ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. हम अगले पांच सालों में बाइलेटरल ट्रेड को $20 बिलियन से आगे ले जाने के लिए कमिटेड हैं. हमारा ट्रेड सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है. यह भरोसे की झलक है. प्रेसिडेंट के साथ आया बड़ा बिजनेस डेलीगेशन इसी भरोसे को दिखाता है. इंडिया-मर्कोसुर ट्रेड एग्रीमेंट का विस्तार हमारे इकोनॉमिक सहयोग को और मजबूत करेगा. टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में हमारा सहयोग दोनों देशों के साथ-साथ पूरे ग्लोबल साउथ के लिए भी जरूरी है"

'डिफेंस सेक्टर में भी हमारा सहयोग लगातार बढ़ रहा है'

पीएम मोदी ने कहा, "जरूरी मिनरल्स और रेयर अर्थ्स पर हुआ समझौता एक मजबूत सप्लाई चेन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. डिफेंस सेक्टर में भी हमारा सहयोग लगातार बढ़ रहा है. यह आपसी भरोसे और स्ट्रेटेजिक तालमेल का एक बेहतरीन उदाहरण है. हम इस विन-विन पार्टनरशिप को और मजबूत करते रहेंगे."

छठी बार भारत आना मेरे लिए खुशी की बात- प्रेसिडेंट लूला डा सिल्वा

ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला डा सिल्वा ने कहा, "मेरे प्यारे दोस्त मोदी, छठी बार इस देश में लौटना मेरे लिए खुशी की बात है. भारत और ब्राजील के बीच यह मीटिंग बहुत बढ़िया है. हम सिर्फ ग्लोबल साउथ की दो सबसे बड़ी डेमोक्रेसी नहीं हैं. यह एक डिजिटल सुपरपावर और एक रिन्यूएबल एनर्जी सुपरपावर की मीटिंग है. हम दोनों ही बहुत अलग-अलग तरह के देश हैं और कल्चरल इंडस्ट्री के हब हैं और हम दोनों ही मल्टीलेटरलिज्म और शांति की रक्षा करते हैं."

'संघर्ष वाली दुनिया में विकास की कोई संभावना नहीं'

ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला डा सिल्वा ने कहा, "पीएम मोदी और मैंने इस बारे में लंबी बात की कि हम शांति के रास्ते पर कैसे डटे रह सकते हैं. एक संघर्ष वाली दुनिया में विकास की कोई संभावना नहीं है. जैसा कि रियो डी जेनेरियो में BRICS समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, हमारे लिए 20वीं सदी के पुराने टाइपराइटर में 21वीं सदी का सॉफ्टवेयर चलाना नामुमकिन है. हम UN सुधार, खासकर सिक्योरिटी काउंसिल के लिए अपने कमिटमेंट पर जोर देते हैं, जिससे यह ग्लोबल साउथ के हितों को रिप्रेजेंट कर सके."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Brazil Trade Agreement, Defence Deal, PM Modi And President Lula, India Brazil Trade Agreement Defence Deal, India Brazil Defence Deal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com