विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2015

तीन लाख रुपये से ज्यादा में बिकी बीयर की एक बोतल

Also Read in
तीन लाख रुपये से ज्यादा में बिकी बीयर की एक बोतल
लंदन: आर्कटिक अभियान के लिए 140 साल पहले बनाई गई बीयर की एक बोतल करीब 3,300 पाउंड (329,246 रुपये) में नीलाम हुई। यह इसकी अनुमानित कीमत से पांच गुणा ज्यादा मूल्य पर नीलाम हुई है।

'अलसोप्स आर्कटिक अले' नाम की बीयर स्टेफोर्डशियर के बर्टन अपॉन ट्रैंट में 1875 में सर जॉर्ज नारेस की अगुवाई वाले अभियान के लिए बनाई गई थी। स्टेफोर्डशियर में गोबोवेन के एक गेराज में एक बॉक्स में यह बीयर मिली।

पहले व्हाइटचर्च के ट्रेवनिओ एंड डीन में एक नीलामी में इस बीयर के 59,862 रुपये (600 पाउंड) में बिकने की उम्मीद थी। इस बीयर को स्कॉटलैंड के एक निजी संग्रहकर्ता ने टेलीफोन के माध्यस से लगाई गई बोली से खरीदा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बीयर, बीयर की बोतल, आर्कटिक अभियान, तीन लाख की बीयर, Beer, Beer Bottle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com