विज्ञापन

दिल्ली: क्लब में महिला पर बीयर गिरने के बाद खूनी संघर्ष, बाउंसरों की पिटाई से शख्स की मौत

दिल्ली के एक नाइटक्लब में महिला पर बीयर गिरने पर बाउंसरों और वेटरों ने 29 साल के ड्राइवर दलजीत को लाठी-बोतलों से पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने DVR जब्त करके मामले की जांच शुरू की है.

दिल्ली: क्लब में महिला पर बीयर गिरने के बाद खूनी संघर्ष, बाउंसरों की पिटाई से शख्स की मौत
नाइटक्लब में खूनी संघर्ष (File Photo)
नई दिल्ली:

दिल्ली के सराय रोहिल्ला क्षेत्र के नाइटक्लब में महिला पर बीयर गिरने को लेकर बाउंसरों ने 29 साल के ड्राइवर दलजीत की लाठी-डंडों और बोतलों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह शहर के एक नाइटक्लब में शनिवार देर रात हुई. मृतक दलजीत रघुवीर नगर का रहने वाला था. सूत्रों ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी, आठ साल का बेटा और पिता हैं. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं. दलजीत अपने कुछ दोस्तों के साथ क्लब गया था, तभी उससे एक महिला पर बीयर गिर गई. 

इस घटना के बाद बहस हुई और आरोप है कि क्लब के बाउंसरों ने दलजीत के साथ मारपीट की. सूत्रों के मुताबिक, ग्रुप के माफी मांगने के बावजूद हमला जारी रहा.

क्लब के वेटर भी दलजीत और उसके दोस्तों को डंडों और कांच की बोतलों से पीटने में शामिल हो गए. जब उन्होंने भागने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें खींचकर वापस अंदर कर दिया और फिर से मारपीट की. दलजीत को सबसे गंभीर ज्यादा चोटें आईं.

यह भी पढ़ें | मुंबई जिमखाना में अब रसूखदार ही नहीं आम लोग भी जाएंगे, किराया रेट भी बदलेगा, जांच समिति की रिपोर्ट पूरी

सूत्रों के मुताबिक, मृतक दिलजीत के दोस्त उसे रघुवीर नगर स्थित उसके घर ले गए, जहां वह घर के दरवाजे के पास गिर पड़ा. इसके बाद उसे गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने नाइटक्लब का CCTV डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर जब्त कर लिया है और फुटेज की जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Nightclub, Murder, Death, Beer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com