विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2025

दो हमलावर, अंधाधुंध फायरिंग, 12 लोगों की मौत... सिडनी में यहूदी फेस्टिवल पर गोलीबारी के 5 बड़े अपडेट

15 सेकंड के एक वीडियो में निहत्था व्यक्ति खड़ी कारों के पीछे छिपा हुआ दिखाई देता है. वह पीछे से बंदूकधारी की ओर दौड़ता है, उसकी गर्दन पकड़ता है और राइफल छीन लेता है. बंदूकधारी जमीन पर गिर पड़ता है और तभी शख्स ने बंदूक वापस उसकी ओर तान दी.

दो हमलावर, अंधाधुंध फायरिंग, 12 लोगों की मौत... सिडनी में यहूदी फेस्टिवल पर गोलीबारी के 5 बड़े अपडेट
  • ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर दो हमलावरों ने अचानक गोलीबारी कर बारह लोगों की जान ले ली
  • यह हमला हनुक्का पर्व के पहले दिन आयोजित चानुका बाय द सी इवेंट के दौरान हुआ था, जहां भारी भीड़ मौजूद थी
  • पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है और सुरक्षा कड़ी कर दी है
सिडनी:

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर दो हमलावरों ने वहां मौजूद लोगों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हैं. रविवार का दिन होने की वजह से वहां भारी संख्या में लोग मौजूद थे. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौके पर यहूदियों की अच्छी खासी तादाद थी. ये सभी यहां पर सात दिवसीय पवित्र पर्व हनुक्का के पहले दिन के समारोह के लिए इकट्ठा हुए थे. पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है.

  1. घटना के समय बीच पर सैकड़ों लोग मौजूद थे. यह हनुक्का (यहूदी त्योहार) के पहले दिन आयोजित "चानुका बाय द सी" इवेंट के दौरान हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो लोग (काले कपड़ों में) ने राइफल्स या शॉटगन से ताबड़तोड़ फायरिंग की. उन्होंने 50 राउंड तक गोलियों की आवाज सुनी हैं. कैंपबेल परेड के पास लोग जमीन पर पड़े हुए थे.
  2. गोलीबारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 2 लोग फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. इन लोगों ने काले कपड़े पहने हुए हैं और इनके हाथों में राइफल नजर आ रही है. ये हमलावर एक ऊंचाई वाले स्‍थान से आम लोगों को निशाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं. एनएसडब्ल्यू एंबुलेंस सर्विस के अनुसार कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया. स्थानीय मीडिया हाउस 'सिडनी संडे मॉर्निंग हेराल्ड' के अनुसार एक को पुलिस ने गोली मारी, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है.
  3. इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. लोगों को शेल्टर लेने और घटना वाले इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है. हेलिकॉप्टर और एम्बुलेंस तैनात कर दिए गए हैं. पुलिस ने लोगों से उस इलाके में जाने से बचने की अपील की है और घटनास्थल पर मौजूद किसी भी व्यक्ति को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है.
  4. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गोलीबारी पर एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि बॉन्डी की घटना चौंकाने वाले और परेशान करने वाले हैं. पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर काम कर रहे हैं. मेरी संवेदनाएं हर पीड़ित व्यक्ति के साथ हैं. मैंने अभी-अभी एएफपी कमिश्नर और एनएसडब्ल्यू (न्यू साउथ वेल्स) प्रीमियर से बात की है. हम एनएसडब्ल्यू पुलिस के साथ काम कर रहे हैं और जैसे ही और जानकारी सामने आएगी, हम आगे अपडेट देंगे. मैं आस-पास के लोगों से एनएसडब्ल्यू पुलिस की जानकारी फॉलो करने का आग्रह करता हूं.
  5. वहीं इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने सिडनी में यहूदी समुदाय पर हुए हमले को आतंकवादी हमला बताया है. राष्ट्रपति ने कहा, "सिडनी में हमारे भाई-बहनों पर आतंकवादियों ने एक बेहद क्रूर हमला किया है. हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं. इस समय पूरे इज़रायल राष्ट्र का दिल थम सा गया है. हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और उन लोगों के लिए भी प्रार्थना करते हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bondi Beach Shooting, Firing On Bondi Beach, Bondi Beach Sydney, Bondi Beach Firing, Firing In Sydney Australia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com