विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2016

ब्रिटेन के मोस्ट वॉन्टेड जालसाजों में बॉलीवुड फिल्म निर्माता भी शामिल

ब्रिटेन के मोस्ट वॉन्टेड जालसाजों में बॉलीवुड फिल्म निर्माता भी शामिल
प्रतीकात्मक तस्वीर
लंदन: ब्रिटेन के मोस्ट वॉन्टेड जालसाजों की जारी की गई सूची में लाखों पाउंड का टैक्स फर्जीवाड़ा करने वाले बॉलीवुड के भारतीय मूल के एक स्वयंभू फिल्म निर्माता का भी नाम शामिल है।

पूर्वी लंदन के बेकटन इलाके के संदीप अरोड़ा ने उन फिल्मों के लिए मूल्य वर्धित कर (वैट) और फिल्म कर छूट के रूप में 40.5 लाख पाउंड का दावा किया है, जो कभी बनी ही नहीं या, जिनसे उनका कोई लेना देना नहीं था। समझा जाता है कि 42 वर्षीय अरोड़ा अब भारत में रह रहे हैं और फिल्म जगत में करण अरोड़ा के नाम से जाने जाते हैं।

ब्रिटेन में फर्जीवाड़ा पर कार्रवाई के तहत सिटी ऑफ लंदन पुलिस और नेशनल क्राइम एजेंसी द्वारा तैयार की गई नयी सूची में उनका नाम प्रकाशित किया गया है। सूची में 39 वर्षीय पाकिस्तानी जालसाज फैसल बट्ट का भी नाम है, जो 100 से अधिक बैंक खातों से हजारों पाउंड चुराने का दोषी है। उसे उसकी अनुपस्थिति में दोषी ठहराया गया है, क्योंकि समझा जाता है कि वह पाकिस्तान भाग गया है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्रिटेन, मोस्ट वॉन्टेड जालसाज, टैक्स फर्जीवाड़ा, संदीप अरोड़ा, Britain, Most Wanted Fraudster, Sandeep Arora