#BringBackOurGirls मुहिम के सदस्य (Reuters File Photo)
चिबॉक, नाइजीरिया:
जिहादी समूह बोको हराम ने कैदियों की रिहाई के बदले में 21 चिबुक छात्राओं को छोड़ दिया है. यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने दी.
आधिकारिक और स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बोको हराम, रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति और नाइजीरिया तथा स्विटजरलैंड की सरकार के बीच एक समझौते के तहत कैदियों की रिहाई के बदले में कुछ छात्राओं को छोड़ा गया.
राष्ट्रपति के प्रवक्ता गरबा शेहू ने एक बयान में कहा, ‘इसकी पुष्टि हो गयी है कि 21 अपहृत चिबुक लड़कियां रिहा हो गयी हैं और स्टेट सर्विसेज विभाग की देखरेख में हैं.’ शेहू ने कहा, ‘लड़कियों की रिहाई.. रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति और स्विटजरलैंड सरकार द्वारा बोको हराम और प्रशासन के बीच कराए गए एक समझौते का नतीजा है.’
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पूर्वोत्तर नाइजीरिया के बांकी में बोको हराम के चार कैदियों की रिहाई के बदले छात्राओं को छोड़ा गया है. सूत्रों ने कहा, ‘लड़कियों को रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति के वाहनों में बांकी से 15 किलोमीटर दूर कुमशे लाया गया, जहां सेना का एक अड्डा है.’
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं