Falta Repolling Live: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर आज रीपोलिंग हो रही है. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है. चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान EVM में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ के आरोपों के बाद यहां का मतदान रद्द कर दिया गया था. बता दें कि 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान हर बूथ पर सिर्फ 4 जवान तैनात थे. लेकिन आज सुरक्षा सख्त है.
मंगलवार को टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने निजी कारनों से फलता सीट पर पुनर्मतदान में चुनाव न लड़ने का एलान कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी. टीएमसी का कहना है कि ये उनका निजी फैसला है, पार्टी का नहीं. बता दें कि इस सीट पर बीजेपी ने जहांगीर खान के खिलाफ देवांग्शु पांडा को चुनावी मैदान में उतारा है. लेकिन जहांगीर तो अब चुनाव लड़ ही नहीं रहे.
ये भी पढ़ें-'पुष्पा झुकेगा नहीं...' कहने वाले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान झुके, फाल्टा सीट पर वोटिंग से पहले दौड़ से बाहर
Falta Repolling Live Updates:
Falta Repolling Live: फलता सीट पर लगातार 3 बार से जीत रही टीएमसी
तृणमूल कांग्रेस ने पहली बार 2001 में फलता सीट जीती थी. CPI(M) ने 2006 में तृणमूल कांग्रेस को सिर्फ 1,754 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट वापस हासिल कर ली. हालांकि, 2011 से, तृणमूल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार तीन जीत हासिल कीं.
Falta Repolling Live: फलता में बीजेपी का इम्तिहान
फलता, दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर सबडिवीजन का एक ब्लॉक-स्तरीय कस्बा है, जो एक सामान्य श्रेणी का विधानसभा क्षेत्र है और इसका ज्यादातर हिस्सा ग्रामीण है. यह मार्क्सवादियों का गढ़ था, जिसे कभी-कभी कांग्रेस पार्टी चुनौती देती थी, और अब यह तृणमूल कांग्रेस का गढ़ बन गया है. यहां अब बीजेपी की परीक्षा है.
Falta Repolling Live: बंगाल चुनाव में जहांगीर खान ने बोला था फिल्म पुष्पा का डायलॉग
पश्चिम बंगाल में पिछले महीने हुए चुनाव के दौरान जहांगीर खान ने एक फिल्म का डायलॉग बोलते हुए कहा था कि पुष्पा झुकेगा नहीं.
Falta Repolling Live: जहांगीर खान और देवांग्शु पांडा के बीच था मुख्य मुकाबला
फलता में मुख्य मुकाबला टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान और बीजेपी उम्मीदवार देवांग्शु पांडा के बीच था.
Falta Repolling Live: टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने वापस लिया नाम
फलता के चुनावी मैदान से ममता के 'पुष्पा' यानी कि टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपना नाम वापस ले लिया है. यह पार्टी के लिए बड़ा झटका है.
Falta Repolling Live: ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप के बाद रद्द हुआ था चुनाव
29 अप्रैल को फलता में हुए मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थे. जिसके बाद इस सीट पर मतदान रद्द कर री पोलिंग का आदेश दिया गया था.
Falta Repolling Live: फलता में सुरक्षा व्यवस्था को पहले की तुलना में दोगुनी
फलता विधानसभा में पुर्नमतदान को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को पहले की तुलना में दोगुनी कर दी है.
Falta Repolling Live: फलता में पुर्नमतदान से पहले मॉक पोल
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के फलता के एक मतदान केंद्र पर पुर्नमतदान से पहले मॉक पोल किया जा रहा है.
#WATCH | दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल: फाल्टा के एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान से पहले मॉक पोल किया जा रहा है। pic.twitter.com/PIW4Kb3PXi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2026