IPL 2026 Playoff Scenario and Points Table After MI vs KKR Match: ईडन गार्डन्स पर कोलकाता ने मुंबई को 4 विकेट से हराकर पंजाब के बराबर 13 अंक हासिल कर लिए हैं. सभी टीमों ने टूर्नामेंट में अबतक 13-13 मुकाबले खेल लिए हैं. अब सभी टीमों को अपने लीग के फ़ाइनल राउंड के मैच खेलने हैं. और, फिलहाल लीग में जो हालात बने हैं उसमें एक ऐसी भी तस्वीर बनती है कि आखिरी मैच में जाकर ही प्लेऑफ की चौथी टीम का नतीजा साफ हो सकता है.
कैसा बन रहा है आख़िरी 5 मैचों का समीकरण
21 मई: आईपीएल का अगला मैच 21 मई, गुरुवार को गुजरात और चेन्नई के बीच है. अगर गुजरात जीतता है तो बैंगलोर की तरह उसके भी 18 अंक हो जाएंगे और फिर रनरेट के आधार पर टीम नंबर-1 या 2 का फ़ैसला होगा. अगर चेन्नई टीम जीत पाती है तो 14 अंकों के साथ वो प्ले ऑफ़ की रेस में कायम रहेगी और हार जानेपर उसका सफ़र यहीं ख़त्म हो जाएगा.
22 मई: शुक्रवार को हैदराबाद और बैंगलोर के बीच की टक्कर एक बार फिर प्वाइँट्स टेबल में नंबर 1-2-3 की टीमों की स्थिति तय कर सकती है.
23 मई: शनिवार को लखनऊ की टक्कर पंजाब से है. पंजाब अगर अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ को उसी के घर में शिकस्त दे पाता है तो 15 अंकों के साथ वो प्लेऑफ़ की रेस में कायम रहेगा वरना अपनी लगातार सातवीं शर्मनाक हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.
24 मई: रविवार को लीग के आख़िरी दो मुक़ाबले खेले जाने हैं. अगर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान अपनी जीत का सिलसिला कायम रखता है तो 16 अंक लेकर आख़िरी मैच के होने से पहले वो प्लेऑफ़ में कदम रख लेगा.
लेकिन अगर इस मैच में मुंबई की टीम लखनऊ को शिकस्त दे पाती है तो पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम राजस्थान का खेल खराब कर सकती है.
24 मई: राजस्थान की हार की सूरत में रविवार शाम 7:30 बजे का मुक़ाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है. ऐसे में दिल्ली की जीत उसे 14 अंक हासिल करवा सकती है और कोलकाता की जीत उसे 15 अंक हासिल करवा सकती है. यानी चौथी टीम का नतीजा नेट रनरेट के आधार पर तय हो सकता है. यानी तकरीबन हर बार की तरह आईपीएल की लीग की आख़िरी चार टीमें आख़िरी कुछ मुक़ाबलों के ज़रिये ही तय होती नज़र आएंगी.
IPL 2026 के आगे के लीग के मैच
• 21 मई, गुजरात VS चेन्नई, अहमदाबाद में
• 22 मई, हैदराबाद VS बैंगलोर, हैदराबाद में
• 23 मई, लखनऊ VS पंजाब, लखनऊ में
• 24 मई, मुंबई VS राजस्थान, मुंबई में
• 24 मई, कोलकाता VS दिल्ली, कोलकाता में
फिलहाल प्लेऑफ़ की रेस में शामिल 5 टीमों की हालत इस प्रकार है.
कोलकाता के 13 मैच से 13 अंक
मुंबई के ख़िलाफ़ गुरुवार और देर रात शुक्रवार की जीत के बाद कोलकाता ने 13 अंक हासिल कर लिये हैं. कोलकाता की टीम अगला मैच जीतकर 15 अंक हासिल कर सकती है. इस सीज़न कोलकाता ने पहले 6 मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाने वाली कोलकाता की टीम ने पिछले 7 में से 6 में जीत हासिल कर छठे नंबर पर जगह बना ली है और अपने प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है. कोलकाता को लीग का आख़िरी मैच ईडन गार्डन्स पर ही दिल्ली के ख़िलाफ़ खेलना है. कोलकाता के लिए आख़िरी मैच को जीतकर प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीद कायम है.
राजस्थान के 13 मैचों से 14 अंक
राजस्थान की टीम के के 7 जीत से 14 अंक हैं और अपने आखिरी लीग मैच जीतकर ये टीम 16 अंक हासिल कर सकती है. राजस्थान को प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए सिर्फ़ एक जीत की ज़रूरत है और किसी भी दूसरे मैच के समीकरण की नहीं. लेकिन प्लेऑफ़ की चौथी टीम बनने के लिए उसे अब भी उसे मुंबई के ख़िलाफ़ 24 मई को अपने आख़िरी लीग मैच में जीत हासिल करनी होगी. राजस्थान की टीम 16 अंक हासिल करते ही प्लेऑफ़ की रेस को ख़त्म कर सकती है.
दिल्ली के 13 मैचों से 12 अंक
दिल्ली अपना अगला मैच जीतकर 14 अंक हासिल कर सकती है. दिल्ली ने आईपीएल 2026 में अपने पहले दो मैचों में लखनऊ और पांच बार की चैंपियन मुंबई को हराकर शानदार शुरुआत की. मगर ये टीम कनसिस्टेंट नहीं रही. दिल्ली को ऊपर जाने के लिए अपने आख़िरी मैच में ना सिर्फ़ कोलकाता को शिकस्त देनी होगी. लेकिन इससे पहले कई मैचों के आंकड़े दिल्ली के लिए आगे जाने की राह आसान नहीं करने वाले.
पंजाब के 13 में 13 अंक
पंजाब के पास भी बस एक ही मैच बाक़ी है और ये टीम ज़्यादा से ज़्यादा 15 अंक हासिल कर सकती है. पंजाब की टीम ने अपने शुरुआत के 7 में से कोई मैच नहीं गंवाया और उसके बाद लगातार 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. उसकी जीत के सभी रास्ते जैसे एकाएक बंद हो गए. पंजाब को अब अपना इकलौता मुक़ाबला लखनऊ के ख़िलाफ़ खेलना है. लखनऊ के ख़िलाफ़ जीत उसे प्लेऑफ़ का टिकट दे तो सकती है. लेकिन इतना ही काफी नहीं होगा. पंजाब को भी अपने आगे के सफ़र के लिए दूसरे मैचों के समीकरणों पर निर्भर रहना पड़ेगा.
चेन्नई के 13 मैच से 12 अंक
चेन्नई की टीम अपने आख़िरी मैच में गुजरात को हराकर 14 अंक हासिल कर सकती है. चेन्नई और भारतीय क्रिकेट फ़ैन्स एमएस धोनी का इंतज़ार ही करते रहे. धोनी हैदराबाद के ख़िलाफ़ भी मैदान पर नहीं उतरे. हैदराबाद के ख़िलाफ़ 18 मई को चेन्नई की हार ने उसके लिए आगे की राह मुश्किल कर दी है.
चेन्नई ने 19वें सीजन की शुरुआत भी हैट्रिक हार के साथ की थी. अब अपने आख़िरी मैच में वो गुजरात को शिकस्त भी देती है तब भी इसके आगे की राह आसान नहीं दिखती.
| टीम | प्वाइंट्स | नेट रनरेट |
|---|---|---|
| 1. बैंगलोर | 18 | 1.065 |
| 2. गुजरात | 16 | 0.400 |
| 3. हैदराबाद | 16 | 0.350 |
| 4. राजस्थान | 14 | 0.083 |
| 5. पंजाब | 13 | 0.227 |
| 6. कोलकाता | 11 | 0.011 |
| 7. चेन्नई | 12 | -0.016 |
| 8. दिल्ली | 12 | -0.871 |
| 9. मुंबई | 8 | -0.504 |
| 10. लखनऊ | 8 | -0.702 |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं