विज्ञापन

जब 50 डिग्री के पार पहुंच गया था पारा! जानें भारत के इतिहास के 5 सबसे गर्म साल और शहर

Highest Temperature Record in History: देश में गर्मी ने इस बार पुराने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं. राजस्थान से लेकर यूपी और दिल्ली तक कई शहर 45°C से ऊपर पहुंच चुके हैं, जबकि बांदा जैसे शहरों में हालात बेहद डराने वाले बन गए हैं.

जब 50 डिग्री के पार पहुंच गया था पारा! जानें भारत के इतिहास के 5 सबसे गर्म साल और शहर
भारत में तापमान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Highest Temperature Record in History: मई की गर्मी इस बार लोगों की अग्निपरीक्षा ले रही है. दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र तक हालात ऐसे हैं कि दोपहर में सड़कें सूनी दिखने लगी हैं. कई शहरों में तापमान 45°C के पार पहुंच चुका है, जबकि कुछ जगहों पर लोगों को महसूस होने वाली गर्मी यानी फील टेंपरेचर इससे भी ज्यादा है. मंगलवार को देश के 22 शहरों में पारा 45°C पार दर्ज किया गया. यूपी का बांदा लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना रहा, जहां तापमान 48.2°C तक पहुंच गया.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ शहरों में तापमान 47°C के पार भी जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में गर्मी का असली टॉर्चर कैसा होता है. देश में एक समय पारा 50 डिग्री को पार कर गया था. आइए जानते हैं भारत के इतिहास के वो 5 सबसे गर्म साल कौन से थे, जब सूरज ने आग उगल दी थी और किन शहरों में इसकी तपिश महसूस की गई थी.

दिल्ली-NCR में भी हालत खराब

राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.1°C दर्ज किया गया, जो पिछले 2 साल में सबसे ज्यादा है. मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, फिलहाल कोई मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, इसलिए गर्मी से राहत जल्दी मिलने के आसार कम हैं.

भारत के इतिहास के 5 सबसे गर्म साल और शहर

साल 1956

आज से करीब 70 साल पहले भी राजस्थान ने ऐसी गर्मी देखी थी, जिसे लोग आज तक याद करते हैं. साल 1956 में अलवर का तापमान 50.6°C रिकॉर्ड किया गया था. उस दौर में इतने संसाधन नहीं थे, इसलिए लोगों के लिए हालात और ज्यादा मुश्किल थे.

साल 2016

भारत के मौसम इतिहास का सबसे डरावना रिकॉर्ड साल 2016 में बना. राजस्थान के फलोदी में तापमान 51°C तक पहुंच गया था. यह अब तक देश में दर्ज सबसे ज्यादा तापमान माना जाता है. उस समय सड़कें इतनी गर्म हो गई थीं कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया था.

साल 2019

1 जून 2019 को राजस्थान के चूरू में पारा 50.8°C दर्ज हुआ. यह देश के इतिहास का दूसरा सबसे ज्यादा तापमान था. उसी साल जैसलमेर के रामगढ़ इलाके में भी तापमान 50°C पहुंचा था.

साल 2024

साल 2024 में एक बार फिर राजस्थान आग की तरह तपता दिखा था. फलोदी में तापमान 50°C तक पहुंच गया था. कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी करना पड़ा और लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई.

साल 2022

इस बार उत्तर प्रदेश का बांदा चर्चा में है. मई 2026 में यहां तापमान 48.2°C रिकॉर्ड हुआ और यह दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में शामिल हो गया. खास बात ये है कि बांदा लगातार कई दिनों से 46°C से ऊपर बना हुआ है. इससे पहले 15 मई 2022 को यहां 49°C तक तापमान पहुंच चुका है.

जामुन को इंग्लिश में क्‍या कहते हैं, जवाब जानकर हिल जाएगा दिमाग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com