विज्ञापन

बंगाल के सभी मदरसों में भी वंदे मातरम गाना अनिवार्य होगा, शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल में अब सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया गया है.

बंगाल के सभी मदरसों में भी वंदे मातरम गाना अनिवार्य होगा, शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब बंगाल के सभी मदरसों में क्लास शुरू होने से पहले प्रार्थना के दौरान वंदे मातरम गाना अनिवार्य होगा. इसके लिए अल्पसंख्यक कार्य और मदरसा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. अब मदरसों में पुराने नियमों को बदलते हुए इस आदेश का पालन करना जरूरी होगा. यह नया नियम सरकारी मॉडल मदरसों (इंग्लिश मीडियम) से लेकर सभी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मदरसों पर समान रूप से लागू होगा.

मदरसा एजुकेशन ने जारी किया आदेश

मदरसा एजुकेशन के डायरेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले सभी आदेशों और तरीकों को बदलते हुए, पश्चिम बंगाल राज्य में माइनॉरिटी अफेयर्स और मदरसा एजुकेशन डिपार्टमेंट के तहत आने वाले सभी मदरसों यानी सरकारी मॉडल मदरसे,  सहायता प्राप्त मदरसे, मंजूर MSKS, मंजूर SSKS और मान्यता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त मदरसे में क्लास शुरू होने से पहले, प्रार्थना के दौरान वंदे मातरम गाना अनिवार्य है.

Latest and Breaking News on NDTV

स्कूलों के बाद अब मदरसों के लिए आदेश

इससे पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सरकार ने 14 मई 2026 को स्कूल शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में वंदे मातरम को अनिवार्य किया था. अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया था कि पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्' गाना तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है.

अब इसी नीति को बढ़ाते हुए इसे मदरसों में भी लागू कर दिया गया है. सभी मदरसा प्रशासकों और संस्था प्रमुखों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: जिनका नाम CAA में नहीं उन्हें गिरफ्तार कर देश से बाहर भेजा जाएगा... बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com