विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2018

पूर्वोत्तर नाइजीरिया में लड़कियों के अपहरण के लिए बोको हराम ने किया हमला

एक स्थानीय अधिकारी ऐसामी ने कहा कि स्थानीय समयानुसार बीती शाम छह बजे योबे राज्य के दाप्ची गांव के बरसारी इलाके में पिकअप ट्रकों पर सवार होकर आतंकियों का एक काफिले आया. उसने कहा, ‘‘गांव में घुसते ही उन्होंने गोलीबारी और बम विस्फोट करने शुरू कर दिए.

Also Read in
पूर्वोत्तर नाइजीरिया में लड़कियों के अपहरण के लिए बोको हराम ने किया हमला
फाइल फोटो
नई दिल्ली: बोको हराम  के आतंकियों ने पूर्वोत्तर नाइजीरिया में लड़कियों के एक बोर्डिंग स्कूल पर हमला किया लेकिन छात्राएं एवं शिक्षक सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे. एक स्थानीय अधिकारी ऐसामी ने कहा कि स्थानीय समयानुसार बीती शाम छह बजे योबे राज्य के दाप्ची गांव के बरसारी इलाके में पिकअप ट्रकों पर सवार होकर आतंकियों का एक काफिले आया. उसने कहा, ‘‘गांव में घुसते ही उन्होंने गोलीबारी और बम विस्फोट करने शुरू कर दिए. इससे गर्ल्स साइंस सेकेंडरी स्कूल की लड़कियां सचेत हो गयीं जिससे वे और स्कूल के शिक्षक हमलावरों के स्कूल में घुसने से पहले भागने में सफल रहे.’’ 

नाइजीरिया में मस्जिद में भीषण आत्मघाती हमला, 50 लोगों की मौत

लड़कियों का अपहरण करने में नाकाम रहे आतंकियों ने स्कूल में लूटपाट की. अब तक साफ नहीं हुआ है कि क्या हिंसा में किसी की जान गयी है. हमले से 2014 में देश के चिबोक शहर में हुई घटना की यादें ताजा हो गयीं जब बोको हराम ने वहां से 200 से ज्यादा स्कूल छात्राओं का अपहरण कर लिया था. 

वीडियो : वसीम रिजवी से जुड़े बयान पर विवाद

आपको बता दें कि पिछले साल ही पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक दूरस्थ गांव में बोको हराम के लड़ाकों ने लकड़ी काटने वाले लोगों के एक समूह पर गोली चला दी, जिससे इसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी. इस गोलीबारी में बचे व्यक्ति और एक मिलिशिया नेता ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि बंदूकधारी मोटरसाइकिलों पर थे. उन लोगों ने माइवा गांव में लकड़ी काटने वाले लोगों पर उस वक्त हमला कर दिया जब वह जलावन के लिए लकड़ियां उठा कर वाहन में रख रहे थे. यह गांव बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी से 20 किलोमीटर दूर स्थित है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boko Haram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com