विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2011

मॉडल ने कहा, बर्लुस्कोनी ने मेरे साथ सेक्स किया

डोमिनिकन रिपब्लिक निवासी मारिया इस्टर गार्सिया पोलांको नामक इस 25 वर्षीय मॉडल ने इटली के प्रधानमंत्री के साथ सेक्स करने की बात स्वीकारी है।
लंदन: इटली के प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी को लेकर चल रहा सेक्स स्कैंडल का मामला ठंडा पड़ने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में एक लड़की ने कहा है कि उसने बर्लुस्कोनी के साथ सेक्स किया था। 'टेलीग्राफ' ने इटली की मीडिया की रिपोर्टों के हवाले से लिखा है कि डोमिनिकन रिपब्लिक निवासी मारिया इस्टर गार्सिया पोलांको नामक इस 25 वर्षीय मॉडल ने प्रधानमंत्री के साथ सेक्स करने की बात स्वीकारी है। हालांकि उसने इस बात से इनकार कर दिया है कि उसने बर्लुस्कोनी के साथ सेक्स पैसे के लिए किया था। मारिया ने कहा कि बर्लुस्कोनी ने उसकी पांच वर्षीय बेटी के तत्काल इलाज के लिए सहायता मुहैया कराई थी, इसलिए उसने यह कृतज्ञता के रूप में किया। मारिया के अनुसार बर्लुस्कोनी ने उसे टेलीविजन शो गर्ल के रूप में काम दिलवाने में भी काफी मदद की थी। ऐसा पहली बार है जब, बंगा बंगा समूह (ऐसी 14 औरतों का समूह जिन्होंने कथित तौर पर प्रधानमंत्री के साथ सेक्स किया है) की किसी लड़की ने यह स्वीकार किया है कि उसने बर्लुस्कोनी के साथ सेक्स किया है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बर्लुस्कोनी, सेक्स स्कैंडल, इटली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com