विज्ञापन

चीनी टैंक ने ले ली दो बांग्लादेशी सैनिकों की जान, फायरिंग अभ्यास में हुआ हादसा

बांग्लादेश में सैनिकों के लिए चीन टैंक काल बन गया. फायरिंग एक्सरसाइज के दौरान दो सैनिकों की मौत हो गई.

हादसा उस समय हुआ जब फायरिंग रेंज में टैंक से गोलियां चलाई जा रही थीं.
NDTV
ढाका:

बांग्लादेश में सेना के फायरिंग अभ्यास में दौ सैनिकों की मौत हो गई. ये हादसा चटगांव में बुधवार को हुआ. जानकारी के अनुसार, हाटहजारी फील्ड फायरिंग रेंज में चीनी टैंक 59 से ये हादसा हुआ है.  इस हादसे में एक बांग्लादेशी सैन्य अधिकारी घायल भी हुआ है. इस अधिकारी को इलाज ढाका के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल में हो रहा है.

बांग्लादेशी सेना के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब फायरिंग रेंज में टैंक से गोलियां चलाई जा रही थीं. घटना की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

हालांकि चीनी टैंक 59 से पहले भी बांग्लादेश में हादसे हो चुके हैं. साल 2024 में भी युद्ध अभ्यास के दौरान ऐसा ही हादसा हुआ था. 

हादसा कैसे और क्यों हुआ कुछ पता है भी या नहीं?

यह घटना एक मिलिट्री फायरिंग एक्सरसाइज के दौरान हुई. जब एक टैंक क्रू कंट्रोल्ड ट्रेनिंग कंडीशन में आर्मर्ड गाड़ियां और लाइव एम्युनिशन चलाते हैं. यह घटना बांग्लादेश आर्मी से जुड़ी सबसे जानलेवा ट्रेनिंग दुर्घटनाओं में से हो गई है. जांच से यह पता चलने की उम्मीद है कि फायरिंग सीक्वेंस के दौरान क्या हुआ और किन हालातों की वजह से मौतें और चोटें आईं.

यह भी पढ़ें: स्टेज पर चीन ने फिलीपींस के रक्षा मंत्री को थमाया नोट, डरने के बजाय ड्रैगन को वहीं सुना दी खरी-खरी, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com