चीन (China) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के आपसी सम्बन्धों में लगातार खटास बढ़ती जा रही है. अब ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के वीचैट (WeChat) सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media Account) को लेकर एक बार फिर दोनों देश आमने-सामने हैं. असल में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) का WeChat अकाउंट गायब हो गया है. ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस "दखलअंदाज़ी" के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है. फरवरी 2019 में चीनी सोशल मीडिया ऐप WeChat पर मॉरिसन अकाउंट शुरू किया गया था. अब ऐसा लगता है कि इसे "ऑस्ट्रेलियन चायनीज़ न्यू लाइफ" नाम के अकाउंट से बदल दिया गया है.
चीन में WeChat का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के तौर पर संदेश भेजने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है. चीन में व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर पहले से ही ब्लॉक हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने TikTok और WeChat पर लगाया बैन, चीन का आरोप- परेशान कर रहा US
इस मामले पर मॉरिसन की तरफ से हाल ही में कोई टिप्पणीं नहीं आई लेकिन उनकी दक्षिणपंथी लिबरल पार्टी ने चीन पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के अकाउंट से छेड़-छाड़ करने के आरोप लगाए हैं.
मॉरिसन सरकार में सांसद जेम्स पीटरसन ने सोमवार को 2GB रेडियो स्टेशन से कहा, " चीन की सरकार ने प्रधानमंत्री मॉरिसन के अकाउंट को बंद करके हमारे लोकतंत्र में विदेशी दखलअंदाज़ी की है."
पीटरसन ने इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई राजनेताओं से चीन के WeChat को बायकॉट करने की अपील की है.
"ऑस्ट्रेलियन चायनीज़ न्यू लाइफ" अकाउंट के परिचय में लिखा है कि 28 अक्टूबर 2021 को रजिस्टर किया गया है जबकि अकाउंट पर 1फरवरी 2019 के पोस्ट मौजूद हैं जिसमें मॉरिसन का पहला पोस्ट भी शामिल है. इसमें उन्होंने लिखा था," मैं WeChat पर अपना आधिकारिक अकाउंट खोल कर बहुत खुश हूं."
समाचार एजेंसी AFP ने WeChat बनाने वाली चीनी कंपनी टेनसेंट (Tencent) से भी इस बारे में बात करने की कोशिश की है.
मॉरिसन ने 2019 के चुनाव से पहले ऑस्ट्रेलिया के बड़े चीनी-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय से बात करने के लिए WeChat पर अपना अकाउंट खोला था.
उस समय ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने मॉरिसन से WeChat पर अकाउंट को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा सेंसर किए जाने के खतरे पर सवाल उठाए थे जिसे मॉरिसन ने खारिज कर दिया था.
दिसंबर 2020 में WeChat ने मॉरिसन का एक पोस्ट हटा दिया था जिसमें चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन पर ऑस्ट्रेलियाई सैनिक के बारे में एक झूठी तस्वीर ट्वीट करने की आलोचना की गई थी.
"ऑस्ट्रेलियन चायनीज़ न्यू लाइफ" अकाउंट पर आखिरी पोस्ट 9 जुलाई 2021 की है. द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार मॉरिसन को तभी से इस अकाउंट से बाहर कर दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं