जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Ex Japan PM Shinzo Abe) पर शुक्रवार की सुबह गोली से हमला हुआ, जिससे उनके निधन की खबर आ रही है. न्यूज एजेंसी AFP ने स्थानीय मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि आबे का निधन हो गया है. शुक्रवार को नारा क्षेत्र में सुबह 11.30 बजे के करीब एक चुनावी सभा के दौरान एक शख्स ने उन्हें पीछे से गोली मारी. गोली उनके गर्दन में लगी. इसके पहले रिपोर्ट्स आ रही थीं कि उन्हें हमले के स्थल से एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके और क्योडो समाचार एजेंसी ने कहा कि पूर्व नेता रविवार को होने वाले चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी.
Watch: वह पल जब भाषण के दौरान गोली लगते ही गिर पड़े जापान के Ex PM Shinzo Abe