अबूजा:
शुक्रवार को नाइजीरिया के उत्तरी राज्य बोरनो में सेना और इस्लामी विद्रोहियों के बीच हुए संघर्ष में मछुआरा समुदाय के लगभग 185 लोग मारे गए हैं।
स्थानीय प्रशासन के प्रमुख लवन कोले ने अधिकारियों को सूचित किया कि बरामद किए गए शवों को दफना दिया गया है, लेकिन मारे गए अन्य लोगों की तलाश अभी समाप्त नहीं हुई है।
सेना के प्रवक्ता बिग्रेडियर जनरल आस्टिन इडोकपयी ने बताया कि विद्रोहियों ने मानव ढाल तैयार की और सैनिकों पर रॉकेट चालित ग्रेनेड तथा आधुनिक मशीनगनों से हमला किया। हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
इस्लामी चरमपंथी संगठन बोको हरम 2009 से उत्तरी नाइजीरिया में हमले कर रहा है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नाइजीरिया, नाइजीरिया में संघर्ष, बोको हरम, Nigeria, Nigeria Fighting, Boko Haram