विज्ञापन

'अब तुम उड़ा लोगी'... ट्रेनी से कहकर उड़ते प्लेन से कूद गया ट्रेनर पायलट, मौत

पालटल बनने की ट्रेनिंग ले रही थी 22 साल की स्टूडेंट, बीच आसमान में अकेला छोड़कर उसका ट्रेनर नीचे कूदकर मर गया.

'अब तुम उड़ा लोगी'... ट्रेनी से कहकर उड़ते प्लेन से कूद गया ट्रेनर पायलट, मौत
ट्रेनिंग दे रहे पायलट की उड़ते प्लेन से कूदकर मौत (फोटो- लिएंड्रो एंड्रेस बर्टाजो)

जब अर्जेंटीना में इस समय फीफा फुलटबॉल वर्ल्ड कप के क्वाटर फाइल में पहुंचने का जश्न मनाया जा रहा है, तभी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है. पायलट बनने की ट्रेनिंग देने वाला एक पायलट उड़ते हुए प्लेन का दरवाजा खोलकर बाहर कूद गया और उसकी मौत हो गई. जब उसने यह कदम उठाता तब वह प्लेन में अकेला नहीं था. पायलट ने उस फीमेल स्टूडेंट को प्लेन लैंड करने के लिए अकेला छोड़ दिया, जिसे वह प्लेन उड़ाना सिखा रहा था. बस कल्पना कीजिए. आप आसमान में उड़ान भर रहे हों, प्लेन उड़ाना सीख रहे हों और आपको ट्रेनिंग देने वाला ही दरवाजा खोलकर कूद जाए.

तुम्हें पता है क्या करना है....

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना शनिवार को मध्य अर्जेंटीना के टोलेडो में हुई. 42 साल के इस फ्लाइट इंस्ट्रक्टर का नाम लिएंड्रो एंड्रेस बर्टाजो है और वह मृत पाए गए. रिपोर्ट के मुताबिक बर्टाजो Cessna 150 प्लेन में रोसारियो नाम की 22 साल की छात्रा के साथ सवार थे. छात्रा ने बताया कि ट्रेनर ने प्लेन से कूदने से पहले उससे कहा, "तुम्हें पता है कि क्या करना है, आगे बढ़ो," और फिर अपना हेडसेट और सीटबेल्ट उतारकर, दरवाजा खोलकर विमान से बाहर कूद गए.

बर्टाजो फ्लाइंग पैरट कॉर्डोबा नाम के फ्लाइंग स्कूल में काम करते थे. उसके डायरेक्टर एडुआर्डो अल्वारेज ने बताया कि ऐसे कोई संकेत नहीं थे जिससे पता चले कि पायलट ने प्लेन से कूदने की कोई योजना बनाई थी. उड़ते प्लेन का दरवाजा खोलना कोई आसान काम नहीं है. अल्वारेज ने बताया कि हवा में उड़ते हुए प्लेन का दरवाजा खोलना बहुत मुश्किल होता है. उन्होंने इसकी तुलना 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही कार का दरवाजा खोलने की कोशिश करने से की.

अच्छी बात रही कि छात्रा रोसारियो पूरी तरह सदमे में होने के बावजूद प्लेन को सुरक्षित लैंड कराने में कामयाब रही. अल्वारेज ने कहा कि प्लेन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. अब पुलिस इस घटना की पूरी जानकारी की जांच कर रही है कि किस वजह से बर्टाजो ने अपनी जान दी है.

यह भी पढ़ें: NATO समिट में एर्दोगान का अनोखा तोहफा, ब्रिटेन और कनाडा के PM के लिए बन गई मुश्किल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Argentina, Plane Accident, Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com