विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2012

भारत के समुद्र तट तक बढ़ गई है समुद्री डकैती : अमेरिका

अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा है कि समुद्री डकैतों की गतिविधियां अब भारत के समुद्र तट तक होने लगी हैं जिससे गश्त और प्रभावी कार्रवाई करना मुश्किल हो गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा है कि समुद्री डकैतों की गतिविधियां अब भारत के समुद्र तट तक होने लगी हैं जिससे गश्त और प्रभावी कार्रवाई करना मुश्किल हो गया है।

विदेश विभाग के सहायक मंत्री एंड्रयू शेपाइरो ने कहा, ‘‘समुद्री डकैती की घटनाएं अब भारत के समुद्र तक बढ़ गई हैं। इससे नौसेना या कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले किसी पोत एवं अन्य के लिए तेजी से समुद्री डकैती के स्थल तक पहुंचना और जारी हमले को नाकाम करना काफी मुश्किल हो गया है। गश्त के लिहाज से जलसीमा बहुत बड़ी हो गई है।’’

‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए शेपाइरो ने कहा, ‘‘आधुनिक समुद्री डकैती के इस चूहे-बिल्ली के खेल में अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमला करने वाले पोतों की खोज के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय नौसेनाएं जब भी मुमकिन होता है ऐसे पोतों की पहचान कर उन पर लगाम लगाना चाहती हैं। हालांकि, यह काफी मुश्किल काम है।’’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America On Pirates, समुद्री लुटेरों पर अमेरिका, अमेरिका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com