विज्ञापन

क्राइस्टचर्च में किसकी खुलेगी किस्मत? गुरनूर बरार, सिराज और प्रसिद्ध पर बड़ा फैसला करीब

IND vs NZ 2nd Test:: वेलिंगटन टेस्ट में मोहम्मद सिराज को बाहर बैठाने की चर्चा किस स्तर तक पहुंच गई थी, यह सभी ने देखा. बहरहाल, दूसरे टेस्ट से पहले सिराज को खिलाने का सवाल फिर से सतह पर आ गया है

क्राइस्टचर्च में किसकी खुलेगी किस्मत? गुरनूर बरार, सिराज और प्रसिद्ध पर बड़ा फैसला करीब
Image Caption: IND vs NZ 2nd Test: गौतम गंभीर और मोहम्मद सिराज के सामने दूसरे टेस्ट से पहले टीम संयोजन को लेकर अहम फैसला लेने की चुनौती
source: X

पिछले दिनों वेलिंगटन टेस्ट खत्म हुआ, तो मोहम्मद सिराज को लेकर जो चर्चा शुरू हुई और जिस स्तर तक पहुंची, उसने करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को खासा आहत किया. हालांकि, राजनीतिज्ञ बयानों कोई गंभीरता से नहीं लेता, लेकिन बहस सिराज को लेकर किस स्तर तक पहुंच गई, यह सभी ने देखा. और अब जब शुक्रवार को भारतीय समयानुसार रात करीब 3:30 बजे से दूसरा टेस्ट शुरू होने जा रहा है, तो मोहम्मद सिराज को लेकर फिर से सवाल अपनी जगह आकर खड़ा हो गया? समय गुजर रहा है, फैंस और पंडितों के बीच बहस तेज हो चली है. और सवाल यह है कि मोहम्मद सिराज XI में किसकी जगह आएंगे?

यह भी पढ़ें:  क्राइस्टचर्च की पिच की नेचर हुई साफ, गौतम का 'गंभीर' इशारा, यह बड़ा दांव चलने को तैयार

पिच कर रही साफ-साफ यह मांग 

हेडिग्ले ओवल से आ रही रिपोर्ट के अनुसार क्राइस्टचर्च की पिच पर भी अच्छी खासी घास छोड़ी गई है . और यहां भी शुरुआती दो दिन पेसरों को अच्छी खासी मदद करेगी. अब ऐसे में सवाल है कि गौतम क्या फैसला लेंगे? पिछले टेस्ट की पिच देखते हुए तो वास्तव में कमी लंबू गुरनूर बरार की ज्यादा खली. वजह यह है कि वह सामान्य से ज्यादा लंबे हैं, उनकी गेंद टप्पा खाने के बाद न केवल तुलनात्मक रूप से ज्यादा उछलती है, बल्कि यह तेज गति से आने के साथ ही अंदर और बाहर सीम और स्विंग दोनों  करती है. ऐसे में पिच तो गुरनूर बरार की मांग कर रही है. एक छोर तो बुमराह का पक्का है, लेकिन सवाल यह है कि बरार को गंभीर अगर लाते हैं, तो किसकी जगह लाएंगे? फिर ऐसे में मोहम्मद सिराज का क्या होगा? क्या दूसरी पारी में 2 विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा की जगह उन्हें लाया जाएगा? क्या वेलिंगटन में पहली पारी में 2 विकेट लेने वाले अंशुल कांबोज ड्रॉप होंगे? कुल मिलाकर सवाल ही सवाल हैं सिराज के लिए.

 
ऐसे बनेगा सिराज के लिए रास्ता?

क्या गंभीर क्राइस्टचर्च  की प्लानिंग में प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज दोनों को शामिल कर चुके हैं? मतलब अगर कृष्णा की जगह बरार आ भी जाते हैं, तो क्या गंभीर वॉशिंगटन को बाहर बैठाकर सिराज को जगह देंगे? ऐसा होगा या नहीं, लेकिन ऐसा बनता दो सौ फीसद जरूर है. वेलिंगटन में वॉशिंगटन को खिलाने का फैसला किसी भी लिहाज से "सुंदर" नहीं था! वॉशिंगटन टेस्ट के लिहाज से पूर्ण बॉलर ही हैं और न ही पूरे बल्लेबाज!वेलिंगटन में फेंके करीब 55 ओवर में सिर्फ चटकाए 1 विकेट से साफ हो गया कि यह गलती से ऊपर ब्लंडर था! बहरहाल, समय आगे बढ़ रहा है, फैंस और पंडितों की बातों ने गति पकड़ ली है. किसके हिस्से में XI का हिस्सा बनना लिखा है, यह रात 3:30 बजे टॉस से साफ हो जाएगा. दोनों देशों की संभावित XI इस प्रकार हैं:-


भारत (संभावित): 1 यशस्वी जायसवाल, 2 केएल राहुल, 3 देवदत्त पडिक्कल, 4 शुभमन गिल (कप्तान), 5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6 ध्रुव जुरेल, 7 वॉशिंगटन सुंदर/रवींद्र जडेजा, 8 अंशुल कंबोज/मोहम्मद सिराज/गुरनूर बरार, 9 आकाश दीप, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूज़ीलैंड (संभावित): 1 टॉम लैथम (कप्तान), 2 डेवोन कॉनवे, 3 हेनरी निकोल्स, 4 रचिन रवींद्र, 5 डेरिल मिशेल, 6 टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), 7 ग्लेन फिलिप्स, 8 नाथन स्मिथ, 9 काइल जैमीसन, 10 मैट हेनरी, 11 जैकब डफी/मैट फिशर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Siraj, India, Gautam Gambhir, Gurnoor Singh Brar, Anshul Kamboj, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand, Cricket, New Zealand Vs India 11/27/2026 Nzin11272026271657
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com