विज्ञापन

साली के निकाह में आए युवक ने पत्‍नी का गला रेता, फ‍िर खुद पर भी किया हमला, 14 साल पहले हुई थी शादी

सहारनपुर में साली के निकाह में आए कैराना के रहने वाले इरफान ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने अपना भी गला काट लिया. पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया है. 

साली के निकाह में आए युवक ने पत्‍नी का गला रेता, फ‍िर खुद पर भी किया हमला, 14 साल पहले हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक पति ने अपनी पत्‍नी की गला रेतकर हत्‍या कर दी. इसके बाद आरोपी ने अपना भी गला काट लिया, गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वारदात नानौता कस्बे के मोहल्ला चाह मंजिली कोट की है. आरोपी पति शामली के कैराना का रहने वाला है, पुलिस हत्या के कारणों को जानने का प्रयास कर रहा है. 

पुलिस के अनुसार, कस्बा नानौता निवासी गजाला पुत्री इस्लाम का निकाह 14 साल पहले इरफान पुत्र उम्रदराज के साथ हुआ था. इरफान शामली जिले के कैराना का रहने वाला है. गजाला की छोटी बहन की शादी हुई थी, इरफान भी साली की शादी में शामिल होने के लिए आया था. बताया जा रहा है क‍ि इसी दौरान शादी में दिए गए सामान को लेकर दोनों में विवाद हो गया.  

पत्‍नी के बाद खुद पर भी किया हमला 

विवाद बढ़ने पर इरफान ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी गजाला के गले पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद इरफान ने कथित तौर पर उसी हथियार से अपना गला भी काट लिया. वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना पर नानौता पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने गजाला को मृत घोषित कर दिया, जबकि इरफान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. नानौता थाना प्रभारी विकास चरण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से घटना को लेकर जानकारी दी. 

वारदात के कारण तलाश रही पुल‍िस 

एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस वारदात के पीछे के कारणों की जांच कर रही है. शादी समारोह में मौजूद परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. आरोपी पति अस्पताल में भर्ती है. उसके बयान और महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

लेडी डॉन की हत्या बेटे और पति ने ही की थी, शराब की शाम से खुला डेढ़ साल से कुएं में दफन राज

कानपुर में बिजनेसमैन के मर्डर में बहू शालू के बाद अब बेटा भी गिरफ्तार, जानें कैसे पकड़ा गया सुब्रत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saharanpur News, Saharanpur Crime News, Saharanpur News Hindi, UP News, UP Crime News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com