विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2011

अफगानिस्तान में आत्मघाती विस्फोट में 20 मरे

अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में शनिवार को हुए एक कार बम विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हो गए।
काबुल: अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में शनिवार को हुए एक कार बम विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हो गए। यह विस्फोट राजधानी काबुल से 60 किलोमीटर दूर लोगार प्रांत के अजरा जिले में हुआ। समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक अफगानिस्तान के आतंरिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एक कार को लगभग 10.30 बजे अजरा जिले के अस्पताल परिसर में उड़ा दिया, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में अस्पताल के कर्मचारी और मरीज भी शामिल हैं। मंत्रालय के इस हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अफगानिस्तान, आत्मघाती, विस्फोट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com