विज्ञापन
11 minutes ago

AI impact summit 2026: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का आज से आगाज होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट का उद्घाटन करेंगे, जो पहली बार ग्लोबल साउथ में होने जा रहा है. भारत मंडपम में 16 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक ये 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' चलेगा. इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में एआई की सुरक्षा, गवर्नेंस, नैतिक उपयोग, डेटा सुरक्षा और सॉवेरन एआई के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. इस समिट का एक बड़ा आकर्षित 'युवाएआई' कार्यक्रम है. यह एक ग्लोबल यूथ चैलेंज है और इसका उद्देश्य छात्रों और युवा पेशेवरों में एआई को लेकर जागरूकता फैलाना है. इस चैलेंज में 38 से अधिक देशों से 2,500 से अधिक आवेदन आए थे. इसमें से शीर्ष 20 फाइनलिस्ट का चयन इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा किया गया है, जिसमें 15 टीम भारत से हैं. इन शीर्ष 20 फाइनलिस्ट का चयन 2025 के आखिर में कई राउंड्स की प्रतियोगिता के बाद किया गया था.
इन शीर्ष 20 फाइनलिस्ट को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के जरिए वैश्विक मंच पर अपने इनोवेशन को दिखाने का मौका मिलेगा. शीर्ष 20 फाइनलिस्ट सार्वजनिक स्वास्थ्य, कृषि, जलवायु अनुकूलन, पहुंच को आसान बनाने, स्मार्ट मोबिलिटी और डिजिटल ट्रस्ट जैसे क्षेत्रों में एआई का उपयोग कर रहे हैं. उनके प्रोजेक्ट्स में मलेरिया का पता लगाने वाले सिस्टम्स, एआई-संचालित वाक् सहायक पहनने योग्य उपकरण, सर्वाइकल कैंसर की जांच के उपकरण, ग्रामीण टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म, कृषि इंटेलिजेंस सिस्टम्स, पशुधन विश्लेषण समाधान, वन अग्नि और बाढ़ की प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली, डीपफेक का पता लगाने वाले उपकरण और दृष्टिबाधित लोगों के लिए सहायक टोक्नोलॉजी शामिल हैं. इसमें से शीर्ष तीन फाइनलिस्ट को 15-15 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा. अगले तीन सर्वश्रेष्ठ फाइनलिस्ट को 10-10 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अतिरिक्त, 5-5 लाख रुपए के दो विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates...

Qualcomm कंपनी का बूस्टर K1 रोबोट बना हीरो

मशहूर कंपनी Qualcomm कंपनी का K1 रोबोट भारत मंडपम के पेविलियन मेंकुर्सी पर बैठा आराम कर रहा है. 5 सेमी लंबा K1 रोबोट सबसे उन्नत रोबोटिक्स शिक्षा के लिए इसका विकास किया गया है. 22 डिग्री स्वतंत्रता वाला ये ह्यूमनाइज्ड AI लैस रोबोट है. ये रोबोट मोशन कंट्रोल सिस्टम से लैस python और C++ जैसे प्लेटफार्म का समर्थन करता है. K1 रोबोट मोशन कंट्रोल के जरिए डांस से लेकर लोगों से बातचीत तक कर सकता है. इसी के वजह से ये लोगों के बीच उत्सुकता का विषय है.

AI Summit में रोबोटिक डॉग

AI Summit में इस बार एक खास रोबोटिक डॉग ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. देखने में बिल्कुल कुत्ते जैसा यह स्मार्ट डिवाइस तकनीक का शानदार उदाहरण है. इस रोबोटिक डॉग को खास परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया है. एक बार इसे दिशा (डायरेक्शन) दे दी जाए तो यह 24 घंटे तक लगातार किसी भी तय इलाके की तस्वीरें और वीडियो भेज सकता है. फ़िलहाल इस तरह की तकनीकी सेना इस्तेमाल कर रही है. सुरक्षा के लिहाज़ से यह बेहद उपयोगी माना जा रहा है. खासकर अगर किसी जगह बम होने की सूचना मिले, तो इंसान को जोखिम में डाले बिना इस डिवाइस को मौके पर भेजा जा सकता है. यह संदिग्ध जगह की लाइव तस्वीरें कंट्रोल रूम तक पहुंचाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में ऐसे रोबोट सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और संवेदनशील इलाकों की निगरानी में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. AI Summit में मौजूद लोगों के लिए यह रोबोटिक डॉग आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बना रहा.

AI Summit: Tesla से भी एडवांस है TCS कंपनी की लैब कार

AI Impact Summit में Tesla की लैब कार आकर्षण का केंद्र है. इस लैब कार में दुनिया की मशहूर Tesla कंपनी की कार से भी कुछ मायने में बेहतर है. मसलन Tesla company की कार AI level 4 से लैस है जबकि इस लैब कार में AI 5 लेवल की तकनीकी से काम करती है. हैरानी की बात ये है कि इसका AI सिस्टम कार में बैठे लोगों के चेहरे को पढ़कर सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है मसलन कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्श को अलर्ट करना या नींद आने पर सीट हिलाकर जगा देना और अगर कार में किसी की तबियत ख़राब होती है या ड्राइवर को हार्ट अटैक जैसी चीजे होने पर कार तुरंत पार्किंग में या सेफ्टी लेन में खड़ी हो जाएगी. यहां तक की फ़ॉग होने पर भी ये कार बिना दुर्घटना के ख़तरों कोस्टल सकती है. TCS कंपनी के अभिषेक कहते हैं कि फ़ॉग के लिए कई तरह के राडार सेंसर का सहारा लिया गया है. TCS दुनिया की बेहतरीन कार कंपनियों को AI तकनीकी मुहैय्या करा रही है.

Day 3: 18 फरवरी, 2026- अनुसंधान संगोष्ठी और उद्योग सत्र

1. अनुसंधान संगोष्ठी और उद्योग सत्र (Research Symposium and Industry Session) 

तीसरा दिन अनुसंधान और अभ्यास को जोड़ने वाला रहेगा (The day will bridge research and practice). इस दिन अनुसंधान संगोष्ठी (Research Symposium) में शिक्षाविद, शोधकर्ता और थिंक टैंक अत्याधुनिक एआई अनुसंधान, उभरती पद्धतियों की जानकारी और साक्ष्य-आधारित पालिसी इनसाइट्स पेश करेंगे. 

उद्योग सत्र में ग्लोबल टेक लीडर्स/CEOs, स्टार्टअप और सेक्टर एक्सपर्ट्स AI से होने वाले फायदों और भविष्य में इसकी भूमिका पर मंथन और अहम तथ्य पेश करेंगे.

2. AI by HER: Global Impact Challenge (स्थान: सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली)

मुख्य वक्ता / पैनल चर्चा / गोलमेज़ (स्थान: भारत मंडपम / सुषमा स्वराज भवन / अंबेडकर भवन, नई दिल्ली)

3. एआई इम्पैक्ट एक्सपो (स्थान: भारत मंडपम)

Day 2: 17 फरवरी, 2026- एप्लाइड AI पर केंद्रित सेमिनार

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में दूसरे दिन एप्लाइड एआई (Applied AI) पर केंद्रित एक सेमिनार के साथ-साथ स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, लिंग सशक्तिकरण और विकलांगताओं में एआई पर केसबुक सहित प्रमुख ज्ञान संग्रह (Knowledge Compendiums) रिलीज़ किया जायेगा.  

1. ज्ञान सार-संग्रह का विमोचन (Release of Knowledge Compendiums) - एआई स्वास्थ्य, ऊर्जा में एआई, एआई और लिंग सशक्तिकरण, शिक्षा में एआई, एआई और कृषि, विकलांगता में एआई पर अलग-अलग केसबुक रिलीज़ किये जायेंगे ((स्थान: भारत मंडपम)

2. एप्लाइड एआई (Applied AI) पर सेमिनार ((स्थान: भारत मंडपम)

3. AI by HER: Global Impact Challenge ((स्थान: सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली)

4. मुख्य वक्ता / पैनल चर्चा / गोलमेज़ कांफ्रेंस (स्थान: भारत मंडपम / सुषमा स्वराज भवन / अंबेडकर भवन, नई दिल्ली)

5. एआई इम्पैक्ट एक्सपो (स्थान: भारत मंडपम)

Day-1: 16 फरवरी, 2026:- PM मोदी आज शाम 5 बजे इंडिया एआई एक्सपो का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी आज शाम 5 बजे इंडिया एआई एक्सपो का उद्घाटन करेंगे (Venue: Bharat Mandapam). यह एक्सपो अगले पांच दिनों तक दुनिभर के इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत के नेताओं और सार्वजनिक संस्थानों को एक ही मंच पर लाएगा.

भारत मंडपम/सुषमा स्वराज भवन/अंबेडकर भवन में मुख्य व्याख्यान/पैनल चर्चा/roundtable सम्मेलन का आयोजन होगा.

पहला दिन राष्ट्रीय प्राथमिकताएं तय करेगा, ग्लोबल स्तर पर AI पर सहयोग को बढ़ावा देने के विकल्पों पर केंद्रित रहेगा देगा.

India AI Impact Summit 2026 LIVE: PM मोदी करेंगे उद्घाटन, विश्‍व के कई दिग्‍गज होंगे शामिल

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसमें 15-20 राष्ट्राध्यक्षों, 50 से अधिक मंत्रियों और 40 से अधिक भारतीय और वैश्विक सीईओ के भाग लेने की उम्मीद है. प्रमुख उपस्थित लोगों में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बायोकॉन समूह की अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ और ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन शामिल हैं.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com