इजरायली सेना ने रविवार को कहा कि उसके एक टैंक ने गाजा की सीमा के पास "गलती से गोलीबारी की और मिस्र की एक चौकी पर हमला कर दिया." इजरायली सेना फिलिस्तीनी क्षेत्र पर बमबारी कर रही थी. एएफपी के अनुसार, मिस्र की सेना ने कहा कि विस्फोट के कारण मामूली चोटें आईं लेकिन उन्होंने ज्यादा विवरण नहीं दिया. इजरायली सेना के एक बयान में कहा गया, "आईडीएफ (इजरायली सेना) केरेम शालोम क्षेत्र के पास हुई घटना के संबंध में दुख व्यक्त करती है." बयान में कहा गया, "घटना की जांच की जा रही है और विवरण की समीक्षा की जा रही है."
A short while ago, an IDF tank accidentally fired and hit an Egyptian post adjacent to the border in the area of Kerem Shalom. The incident is being investigated and the details are under review.
— Israel Defense Forces (@IDF) October 22, 2023
The IDF expresses sorrow regarding the incident.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मिस्र की सेना ने कहा कि इजरायल ने अनजाने में हुई घटना पर तुरंत खेद व्यक्त किया है और जांच चल रही है. मिस्र के मीडिया ने गवाहों का हवाला देते हुए कहा कि इजरायली हमले से गाजा तक सहायता पहुंचाने में कोई बाधा नहीं आएगी. शनिवार से 37 ट्रक मिस्र के राफा सीमा चौकी के माध्यम से गाजा को पार कर चुके हैं. यह बॉर्डर इजरायल से लगभग तीन किलोमीटर (दो मील) दूर है.
7 अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा और इजरायल के बीच क्रॉसिंग बंद कर दी गई है. संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया है कि गाजा की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रति दिन लगभग 100 ट्रकों की आवश्यकता है. हमास सरकार के अनुसार, इजरायली हमलों में अब तक 4,650 से अधिक लोग मारे गए हैं. यह बमबारी हमास आतंकवादियों के हमलों के बाद हुई है, जिसमें इजरायल के 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं