बीजिंग:
पूर्वोत्तर चीन के लियाओनिंग प्रांत में एक किशोर ने आठ लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी जबकि पांच अन्य को घायल कर दिया।
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय संदिग्ध ली का कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से संबंध विच्छेद हो गया था। उसने फुशून शहर के शिनबिन मंचू स्वायत्त काउन्टी में योंगलिंग टाउनशिप में उसके रिश्तेदारों पर हमला शुरू कर दिया।
सरकारी शिन्हुआ संवाद समिति ने बताया कि शिनफू जिले में व्यापारिक फुशून शहर के रहने वाले युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के दो रिश्तेदारों को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद छह अन्य की हत्या की और भागने के दौरान पांच अन्य को घायल कर दिया। बाद में उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
China, चीन, आठ लोगों की हत्या, 8 People Killed