विज्ञापन

'24 घंटे में ईरान-अमेरिका में हो सकती है डील, खत्म होने वाला है युद्ध!,' पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी. यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे.

'24 घंटे में ईरान-अमेरिका में हो सकती है डील, खत्म होने वाला है युद्ध!,' पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का बड़ा दावा
  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच 24 घंटे के अंदर शांति समझौता हो सकता है
  • दोनों देशों ने शांति समझौते की शर्तों पर सहमति बना ली है और अंतिम मसौदा तैयार हो चुका है
  • पाकिस्तान शांति समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर करने की तैयारी कर रहा है और तकनीकी बातचीत अगले सप्ताह होगी
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर ईरान-अमेरिका में डील हो सकती है. दोनों देशों के बीच शांति समझौते को लेकर शर्तों पर सहमति बन गई है.

संभावित समझौते के दावे के साथ किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में शहबाज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ-साथ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को भी टैग किया है.

शहबाज शरीफ ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, "हम शांति समझौते के पहले से कहीं ज़्यादा करीब हैं. अगले 24 घंटों में इसके फाइनल होने की उम्मीद है, जिसके तुरंत बाद पाकिस्तान शांति समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हस्ताक्षर करने की तैयारी कर रहा है और उसके बाद अगले हफ़्ते तकनीकी स्तर की बातचीत होगी."

उन्होंने आगे कहा, "हम बातचीत के दौरान लगातार प्रतिबद्धता दिखाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान का धन्यवाद करना चाहते हैं, और इस क्षेत्र में अपने भाइयों के समर्थन के लिए हम उनका दिल से आभार व्यक्त करते हैं. हमें भरोसा है कि यह ऐतिहासिक शांति समझौता स्थायी शांति के लिए एक मज़बूत आधार बनेगा."

एक दिन पहले शुक्रवार को भी शहबाज शरीफ ने पोस्ट कर अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की शर्तों पर सहमत बन जाने की जानकारी दी थी. शहबाज ने शुक्रवार को पोस्ट में कहा, ‘‘पाकिस्तान की ओर से शांति समझौते के लिए जोर-शोर से मध्यस्थता की कोशिशें जारी रहने के बीच हम उन लोगों द्वारा लगातार फैलाई जा रही भ्रामक प्रचार से भी पूरी तरह वाकिफ हैं, जो इस शांति समझौते को नाकाम करना चाहते हैं.''

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि शांति समझौते का अंतिम और सर्वसम्मति से तैयार किया हुआ मसौदा पूरा हो गया है और पाकिस्तान अब अगले कदम को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है. हम शांति समझौते के इतने करीब कभी नहीं पहुंचे, जितना अब हैं.''

इससे पहले, ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने बातचीत में प्रगति का संकेत देते हुए कहा था, ‘‘इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन पर इस तरह की सहमति पूर्व में कभी नहीं बनी.'' उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘समझौते को अंतिम रूप दिए जाने तक मीडिया को इसके बारे में अटकलें लगाने से बचना चाहिए. हमारी जिम्मेदार और पारदर्शी नीति के अनुरूप सभी जानकारी उचित समय पर जनता के साथ साझा की जाएगी.''

इसे भी पढ़ें: ईरान के मशहद में दफनाए जाएंगे खामेनेई, 9 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार

इसे भी पढ़ें: ईरान में जमीनी लड़ाई की तैयारी कर रही थी अमेरिकी सेना, ट्रंप ने फिलहाल रोकने को कहा: सूत्र

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistani PM Shahbaz Sharif, US Iran Ceasefire, US Iran Ceasefire Deal, US Iran Ceasefire Condition, US Iran Ceasefire Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com