दलोरी (नाइजीरिया):
नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हराम के हमले में 86 लोगों की मौत की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि बोको हराम के ताजा हमले में 86 लोगों की मौत हो गई।
हमले के दौरान पेड़ पर छिप कर जाने बचाने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि बोको हराम के सदस्यों ने कच्चे मकानों में आग लगा दी। उसने बताया कि उसने झोपडियों के अंदर से बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाजें सुनी थीं।
अधिकारियों के अनुसार दलोरी गांव और उसके पास स्थित दो शिविरों पर शनिवार रात हमला किया गया। हमले में दर्जनों लाशें जल गई थीं और कइयों पर गोलियों के निशान थे। हमले में बचे लोगों के अनुसार इस दौरान आत्मघाती हमले भी किए गए।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नाइजीरिया, बोको हराम, आतंकी हमला, Nigeria, Boko Haram, Terror Attack