विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2016

चीन के झिनजियांग प्रांत में आया 6.5 तीव्रता का भूकंप

Also Read in
चीन के झिनजियांग प्रांत में आया 6.5 तीव्रता का भूकंप
प्रतीकात्मक चित्र
बीजिंग: चीन के झिनजियांग उग्यूर स्वायत्त क्षेत्र के एकेटाओ काउंटी में शुक्रवार रात जोरदार भूकंप आया. सरकारी संवाद समिति ने चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्‍स सेंटर के हवाले से खबर दी है कि यह भूकंप झिनजियांग में किजिलसू किर्गिज स्वायत्त प्रीफेक्चर में आया.

फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. भूकंप का अधिकेंद्र दस किलोमीटर की गहराई पर था. अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान सेवा ने इसकी तीव्रता 6.5 बताई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भूकंप, चीन, चीन में भूकंप, झिनजियांग, Earthquake, China, China Earthquake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com