विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2019

इस हॉस्पिटल की 36 नर्स हुईं प्रेग्नेंट, बोलीं - इस अस्पताल का पानी मत पीना वरना...Photo Viral

भी तक 20 बच्चों का जन्म हो चुका है, जिनमें से सिर्फ 2 लड़कियां हैं. बाकी 16 बच्चों का जन्म भी आने वाले कुछ महीनों में हो जाएगा. इन नर्सों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

Also Read in
इस हॉस्पिटल की 36 नर्स हुईं प्रेग्नेंट, बोलीं - इस अस्पताल का पानी मत पीना वरना...Photo Viral
एक हॉस्पिटल की 36 नर्स प्रेग्नेंट...
अमेरिका:

अमेरिका के चिल्ड्रन मर्सी कैनसेस सिटी (अस्पताल) की 36 नर्सेस एक ही साल में प्रेग्नेंट हुईं. गूगल के मुताबिक ये अमेरिका (मिसूरी) का बेस्ट चिल्ड्रन हॉस्पिटल है. यहां इंटेसिव केयर यूनिट (NICU) की 36 नर्सें एक ही साल में प्रेग्नेंट हुईं. किसी का पहला बेबी है तो किसी नर्स का ये दूसरा बेबी है.

इस हॉस्पिटल ने ये तस्वीर अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए लिखा, हमारे इंटेसिव केयर नर्सरी की नर्स ने यहां आने वाले बच्चों के लिए दिन-रात बिताए. वो भी उस समय जब वे खुद प्रेग्नेंट थीं. ये तस्वीर जून महीने में ली गई थी, ये सभी इन नर्सों के साल 2019 में पैदा हुए बच्चों और कुछ पैदा होने वाले बच्चों (बेबी बम्प) की है. अभी तक 20 बच्चों का जन्म हो चुका है, जिनमें से सिर्फ 2 लड़कियां हैं. ICN की इन फैमिली को बधाई.

बाकी 16 बच्चों का जन्म भी आने वाले कुछ महीनों में हो जाएगा. इन नर्सों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

गर्दन तक पानी में डूबकर पाकिस्तानी रिपोर्टर ने ऐसे बताया बाढ़ का हाल, Video हो गया वायरल

गुड मॉर्निंग अमेरिका के मुताबिक इस अस्पताल की एक नर्स एलिसन रोन्को ने मज़ाक करते हुए कहा कि यहां के पेशेंट हंसी उड़ाते हैं कि इस जगह का पानी तभी पीना, जब आपको प्रेग्नेंट होना हो. 

रोन्को ने 7 जनवरी, 2019 को बच्चे को जन्म दिया. इनके बेटे का नाम हेनरी है. 

इन नर्सों को कहना है कि हम सभी एक-दूसरे की देखभाल करते हैं और एक-दूसरे के बच्चों की देखरेख भी करते हैं. 

बॉर्डर पर झूला झूलते नज़र आए बच्चे, Viral Video के साथ जानिए क्या है मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
36 Nurses Pregnant, Babies, Pregnant, Nurses Pregnant, Nurses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com