विज्ञापन

बच्चों के लिए ढूंढ रहे हैं छोटा और स्टाइलिश नाम? यहां देखिए खूबसूरत और ट्रेंडी नामों के ऑप्शन्स

अगर आप अपने बेटे या बेटी के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो छोटा, स्टाइलिश, मॉर्डन और आसानी से बोला-लिखा जा सके तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपके लिए ऐसे ही नामों की लिस्ट लेकर आए हैं.

बच्चों के लिए ढूंढ रहे हैं छोटा और स्टाइलिश नाम? यहां देखिए खूबसूरत और ट्रेंडी नामों के ऑप्शन्स
बच्चों के लिए छोटे और मॉर्डन नाम
Photo Credit: Magnific

Baby Names List: बच्चे का नाम केवल उसकी पहचान नहीं होता, बल्कि जीवनभर उसके पर्सनैलिटी का भी जरूरी हिस्सा बनता है. हर माता-पिता की चाहत होती है कि वे अपने बच्चे को यूनिक नाम ही दें. ऐसे में अगर आप अपने बेटे या बेटी के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो छोटा, स्टाइलिश, मॉर्डन और आसानी से बोला-लिखा जा सके तो ये खबर आपके लिए ही है. आइए जानते हैं ऐसे ही नामों की लिस्ट लेकर आए हैं जो छोटे हैं, बोलने में आसान है और सुनने में भी खूबसूरत हैं.

1. अहान

अहान एक संस्कृत नाम है, जिसका मतलब दिन की शुरूआत, सुबह की पहली किरण या नई सुबह होता है. ये नाम सुनने में मॉर्डन और खूबसूरत लगता है, इसलिए आजकल कई पैरेंट्स इसे अपने बच्चों के लिए पसंद कर रहे हैं.

2. ओजस

ओजस एक संस्कृत शब्द है, जिसका मतलब शक्ति, ऊर्जा, उत्साह और जीवन शक्ति होता है. ये नाम सुनने में छोटा और मॉर्डन लगता है, लेकिन साथ ही भारतीय संस्कृति से भी गहराई से जुड़ा हुआ है. जो माता-पिता अपने बच्चे के लिए अलग और अर्थपूर्ण नाम चाहते हैं, वो अपने बेबी का नाम ओजस रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बच्चा रात में सही से नहीं सो पाता? हर माता-पिता अपनाएं ये 3 तरीके

3. अत्रि

अत्रि नाम प्राचीन भारतीय परंपरा से जुड़ा हुआ है. ये महर्षि अत्रि के नाम पर आधारित है, जिनका उल्लेख हिंदू धर्मग्रंथों में महान ऋषियों के रूप में मिलता है. ये नाम छोटा, याद रखने में आसान और भारतीय संस्कृति से गहरा जुड़ाव रखने वाला माना जाता है.

4. वायु

वायु एक संस्कृत नाम है, जिसका मतलब हवाा या वायु तत्व होता है. हिंदू धर्म में वायु देव को हवा के देवता माना जाता है. ये नाम नेचर और भारतीय पौराणिक परंपराओं से गहरा जुड़ाव रखता है.

5. अवनि

अवनि संस्कृत का एक सुंदर नाम है, जिसका मतलब पृथ्वी या धरती होता है. ये नाम सुनने में प्यारा और सरल लगता है, साथ ही प्रकृति से एक खास जुड़ाव भी दर्शाता है.

6. अविर 

अविर संस्कृत से लिया गया एक सुंदर नाम है, जो साहस, वीरता और शक्ति का प्रतिक माना जाता है. ये नाम छोटा और मॉर्डन लगता है, लेकिन इसका मतलब इसे खास और प्रभावशाली बनाता है.

7. निव

निव एक छोटा और मॉर्डन नाम है, जो भारत में धीरे-धीरे लोगों को खूब पसंद आ रहा है. अलग-अलग परंपराओं में इसके अर्थ अलग-अलग हो सकते हैं. केवल 3 अक्षरों का ये नाम लिखने, बोलने और याद रखने में बेहद आसान है, इसलिए ये आज के समय के ट्रेंडी बेबी नेम्स में शामिल किया जाता है.

यह भी पढ़ें: बच्चों को समझदार और जिम्मेदार कैसे बनाएं? हर माता-पिता अपनाएं ये 5 अच्छी आदतें

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: पंचकुला स्कूल की घटना से पैरेंट्स की बढ़ी चिंता, बच्चों में गुस्से और हिंसक व्यवहार की क्या हैं 3 बड़ी वजहें? जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Baby Names
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com