विज्ञापन

16 साल पुराना दुनिया का सबसे पॉपुलर गाना, लिरिक्स नहीं आते फिर भी गुनगुनाते थे मिलेनियल्स से लेकर जेनजी, यूट्यूब पर मिले 3.7 बिलियन व्यूज

16 साल पहले जस्टिन बीबर का एक गाना आया, जो मिलेनियल्स से लेकर जेनजी के बीच काफी पॉपुलर हुआ. वहीं आज भी लोग यूट्यूब पर सुनते हैं. 

16 साल पुराना दुनिया का सबसे पॉपुलर गाना, लिरिक्स नहीं आते फिर भी गुनगुनाते थे मिलेनियल्स से लेकर जेनजी, यूट्यूब पर मिले 3.7 बिलियन व्यूज
दुनिया का पॉपुलर गाना, 16 साल पहले जेनजी से मिलेनियल्स की था जुबां पर
YouTube
नई दिल्ली:

दुनियाभर में हर दिन अनगिनत गाने आते होंगे. लेकिन बात करें पॉपुलर सॉन्ग्स की तो एक 16 साल पुराना गाना आज भी यूट्यूब पर लोग सुनते हैं. खास बात यह है कि यह अंग्रेजी गाना है, जिसे भारत में मिलेनियल्स से लेकर जेनजी के बीच खूब प्यार मिला. वहीं इस एक गाने से सिंगर की किस्मत चमक गई और वह अब दुनिया के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक गिना जाता है और महंगी फीस वसूलता है. हालांकि फैंस को उस सिंगर्स के नए गाने की बजाय वहीं 16 साल पुराना गाना याद है, जिसके एक लाइन को वह बार बार रटते हैं. आइए आपको बताते हैं कि यह अंग्रेजी गाना कौन सा है. 

16 साल पुराना दुनिया का सबसे पॉपुलर गाना

दुनिया के सबसे लोकप्रिय पॉप गानों में शामिल जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह जस्टिन बीबर (Justin Bieber) का सुपरहिट गीत 'Baby' है.  इस गाने को भारत में भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी. यह केवल गाना नहीं बल्कि 2010 के दशक की शुरुआत में युवाओं के बीच एक ट्रेंड बन गया था. जेन जी से लेकर मिलेनियल्स इस गाने को खूब सुनते थे. 

ये भी पढ़ें- मोहम्मद रफी का पहला भोजपुरी गाना, हिंदी दर्शकों के बीच दिखाया बेटी का दर्द, शैलेंद्र के लिखे बोल हुए एवरग्रीन

यूट्यूब पर मिले 3.7 बिलियन व्यूज

इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर इस गाने को लोग खूब सुनते हैं. जबकि 3.7 बिलियन लोगों ने इस गाने को देखा है. वहीं खूब प्यार दिया है. 'Baby' गाना 18 जनवरी 2010 को रिलीज हुआ था. यह जस्टिन बीबर के पहले स्टूडियो एल्बम "My World 2.0" का मेन सिंगल था. रिलीज होते ही यह गाना अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन समेत कई देशों के चार्ट में छा गया था. वहीं यूट्यूब के शुरुआती दौर में यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में शामिल हो गया था. 

बेबी बेबी गाने के बारे में 

बेबी गाने में जस्टिन बीबर के साथ अमेरिकी रैपर Ludacris भी नजर आए थे, जिन्होंने गाने में रैप किया था. म्यूजिक वीडियो का निर्देशन Ray Kay ने किया था. जबकि म्यूजिक वीडियो की कहानी एक टीनेज लव की थी, जिसमें जस्टिन एक लड़की Jasmine Villegas को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं. हालांकि एक समय था कि यह यूट्यूब पर सबसे ज्यादा डिसलाइक मिलने वाले वीडियो में शामिल था. हालांकि इसकी पॉपुलैरिटी पर कोई असर नहीं पड़ा.  

ये भी पढ़ें- तमन्ना का 2 साल पुराना गाना, यूट्यूब पर 100 करोड़ व्यूज, 3 मिनट 48 सेकंड के वसूले एक करोड़, दिवाली पार्टियों में गूंजती है मधुबंती की आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Justin Bieber, Baby Song, Baby Baby Song, Hollywood Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com