गाजा शहर के मछली पकड़ने के बंदरगाह के पास एक आवासीय इमारत पर हुए इजरायली हवाई हमले में मंगलवार तड़के तीन फिलिस्तीनी पत्रकार मारे गए. इस बारे में एक मीडिया संघ और एक अधिकारी की तरफ से जानकारी दी गई. पत्रकारों के सिंडिकेट ने "गाजा पट्टी में चल रहे इजरायली आक्रमण में तीन पत्रकारों की शहादत" की घोषणा की. गाजा की हमास संचालित सरकार के मीडिया कार्यालय के प्रमुख सलामेह मारौफ ने तीनों की पहचान सईद अल-तवील, मोहम्मद सोबोह और हिशाम नवाजाह के रूप में की है.
गाजा पर शासित फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास ने शनिवार सुबह इजरायल के दक्षिणी हिस्सों पर अचानक और अभूतपूर्व हमला किया था. इस हमले में इजरायल में सैनिकों समेत कई सौ लोग मारे गए हैं और 2,100 से अधिक घायल हुए हैं. इसे कम से कम 50 वर्षों में इजरायल पर हुआ सबसे घातक हमला बताया जा रहा है. फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा पट्टी में इजरायल के जवाबी हमले में लगभग 560 लोगों की मौतें हुई है और 2,900 से अधिक घायल हुए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
समाचार चैनल ‘एनडीटीवी' को दिए साक्षात्कार में जब लापिद से जब पूछा गया कि इजराइल हमास के इन हमलों का जवाब कैसे देगा, तो उन्होंने कहा, “सबसे जरूरी चीज यह है कि हम हमास को बढ़ने से रोकें और यह सुनिश्चित करें कि उसे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के नरसंहार का मौका न मिले. प्रधानमंत्री (बेंजामिन नेतान्याहू) ने कहा है कि यह बहुत मुश्किल होने वाला है और हमें धैर्य रखना होगा.”
उन्होंने कहा, “मैं इजरायल के प्रति समर्थन जताने के लिए प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी और उनकी सरकार का आभार व्यक्त करना चाहता हूं.”पीएम मोदी ने हमास हमले के बाद इजराइल के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा था, “इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से स्तब्ध हूं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ित परिवारों के साथ हैं. इस कठिन घड़ी में हम इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं.”
ये भी पढ़ें : इज़रायल में हमास के लड़ाके ने घर में पहले आग लगाई, फिर पालतू कुत्ते को मार दी गोली
ये भी पढ़ें : इजरायल हमले पर मिया खलीफा को 'घृणित' पोस्ट करना पड़ा महंगा, बिजनेस डील से धोना पड़ा हाथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं