विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2012

चालक दल के 21 भारतीयों सहित जहाज मुक्त

मुम्बई: सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने पांच महीनों तक एक जहाज को कब्जे में रखने के बाद उसे छोड़ दिया। जहाज के चालक दल में 21 भारतीय शामिल थे। चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। जहाज पर मार्शल द्वीप का झंडा लगा है।

जहाजरानी के महानिदेशक ने कहा कि रसायन और तेल ढोने वाले जहाज 'एमटी फेयरचेम बोगी' का 20 अगस्त 2011 को समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया था।

अभी तक हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भारतीय चालक कब तक भारत पहुंच पाएंगे।

उल्लेखनीय है कि लुटेरों ने कुछ और जहाजों को भी कब्जे में कर रखा है, जिसमें भी भारतीय चालक दल के सदस्य सवार हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चालक दल, भारतीय, जहाज, Ship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com