विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2011

मौत की सजा पाने वाले 17 भारतीय होंगे आजाद!

सऊदी अरब की जेल में बंद भारतीयों की रिहाई के बदले पीड़ित परिवार को आठ करोड़ पाकिस्तानी रुपये दिए जाएंगे।
दुबई: सऊदी अरब में मौत की सजा पाने वाले 17 भारतीय जल्द ही आज़ाद हो सकते हैं। वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने पीड़ित पाकिस्तानी परिवार को सुलह के लिए मना लिया है। जेल में बंद भारतीयों की रिहाई के बदले पीड़ित परिवार को आठ करोड़ पाकिस्तानी रुपये दिए जाएंगे। शारजाह की अदालत ने दोनों पक्षों के बीच सुलह को देखते हुए सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख तय की है। दुबई में भारत के महा वाणिज्यदूत ने बताया कि कोर्ट अगले हफ्ते माफ़ीनामे पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। सभी 17 भारतीयों पर जनवरी 2009 में पाकिस्तानी नागरिक की हत्या का आरोप है। इस मामले में 18 मार्च 2010 को उन्हें मौत की सज़ा सुनाई गई थी।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सऊदी अरब, 17 भारतीय, रिहा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com