पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को बड़ा निशाना बनाया है. गुरुवार रात टैंक जिले में एक सुरक्षा चेकपोस्ट पर विस्फोटक से भरी गाड़ी को टक्कर मार दी गई जिससे भीषण धमाका हुआ. इस दर्दनाक हमले में 12 सैन्यकर्मियों और दो पुलिसकर्मियों समेत कुल 15 लोगों की जान चली गई.
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक इस कायराना हमले में देश के 12 वीर जवान दो पुलिस अधिकारी और वन विभाग के एक सरकारी कर्मचारी ने अपनी जान गंवा दी.
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है जहां पिछले कुछ समय से सुरक्षा बलों पर इस तरह के हमलों में तेजी आई है. घटना के तुरंत बाद इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया और पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है.
खबर अपडेट की जा रही है.
यह भी पढ़ें-
NTA संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, 47 अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं