विज्ञापन

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुसाइड अटैक, कम से कम 7 लोगों की मौत, 18 घायल

घायलों को इलाज के लिए पास के सैदू शरीफ टीचिंग हॉस्पिटल ले जाया गया, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. अधिकारी हमले से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं.

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुसाइड अटैक, कम से कम 7 लोगों की मौत, 18 घायल
सुसाइड अटैक के बाद घटनास्थल पर भगदड़ सी मच गई है.
  • आत्मघाती हमलावर को पुलिस ने प्रवेश द्वार पर रोक कर तलाशी लेने की कोशिश की थी
  • सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और हाई अलर्ट जारी है
  • हमला स्वात घाटी में आतंकवादी हिंसा के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ था

पाकिस्तान के स्वात में सुसाइड अटैक हुआ है. पुलिस ने बताया कि रविवार को स्वात में काबल पुलिस स्टेशन के गेट के बाहर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए. स्वात के जिला पुलिस अधिकारी के अनुसार, आत्मघाती हमलावर ने तब विस्फोटक में धमाका किया, जब पुलिसकर्मियों ने उसे पुलिस स्टेशन के प्रवेश द्वार पर रोकने और उसकी तलाशी लेने की कोशिश की.

पाकिस्तानी अखबार द डॉन के अनुसार पुलिस ने बताया, "शुरुआत में, सात लोगों की मौत हुई और 18 अन्य घायल हुए. हमारी पुलिस हाई अलर्ट पर है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आगे के सबूत जुटाने के लिए जांच चल रही है."

यह धमाका तब हुआ जब स्वात घाटी में हाल ही में बढ़ी आतंकवादी हिंसा के खिलाफ काबल चौक पर लोगों का एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हो रहा था. इस जबरदस्त धमाके में कई लोग हताहत हुए, जिसके बाद पुलिस, बचाव दलों और स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत आपातकालीन कार्रवाई शुरू की.

स्वाट अमन जिरगा (स्थानीय आदिवासी परिषद) ने स्वाट में शांति रैली आयोजित की. इसमें शामिल लोगों ने नारे लगाए और प्लेकार्ड उठाए, ताकि उस इलाके में शांति की मांग की जा सके, जहां पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा हालात बिगड़े हैं.

घायलों को इलाज के लिए पास के सैदू शरीफ टीचिंग हॉस्पिटल ले जाया गया, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. अधिकारी हमले से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं. सेना के जवाब भी मौके पर देखे गए.

यह भी पढ़ें-

"भारत की मौजूदा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी में विश्वास रखती है": बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन

भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी वाले 158 केस खा रहे थे कोर्ट में धूल, नये कानून के बाद सीबीआई की नई तैयारी

ट्रंप के दावे को ईरान ने बताया झूठा, बोला-होर्मुज नहीं खुलेगा, कोई समझौता नहीं हुआ: रिपोर्ट

ट्रंप के गाजा समझौते में क्या है? तुर्की-कतर भी खुश, इजरायल का पक्ष मजबूत, फिर नेतन्याहू को क्यों टेंशन

VIDEO: इंडोनेशिया में बीच समंदर फेरी में लगी भयंकर आग, 5 लोगों की मौत, 41 लापता, बचाव अभियान जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Suicide Attack, Khyber Pakhtunkhwa Suicide Attack, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com