विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2019

काबुल में 140 अफगान जोड़े ने रचाई शादी, Photos में देखें ये खूबसूरत शादी

शादी समारोह के एक दूल्हे इस्माइल खाकी ने कहा, "मैं इस महान शादी समारोह में शामिल होकर बहुत खुश हूं. मैं सभी नागरिकों से शादी में होने वाले फिजूल खर्चों को रोकने की अपील करता हूं."

काबुल में 140 अफगान जोड़े ने रचाई शादी, Photos में देखें ये खूबसूरत शादी
काबुल में सामूहिक विवाह समारोह, एक दूजे के हुए 140 जोड़े  
काबुल:

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 140 अफगान जोड़े एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बंध गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानिय मीडिया अरियाना टीवी के हवाले से कहा कि यह सामूहिक विवाह समारोह को पश्चिमी काबुल में हुआ. 

एक स्थानीय चैरिटी ग्रुप हजरत-ए-अबुल फजल ने समारोह को प्रायोजित किया था, जिसका मकसद युद्ध प्रभावित राष्ट्र में गरीबी से पीड़ित युवा पीढ़ियों की शादी-पार्टियों के रूप में होने वाले भव्य खर्चों में कटौती लाना था. 

शादी समारोह के एक दूल्हे इस्माइल खाकी ने कहा, "मैं इस महान शादी समारोह में शामिल होकर बहुत खुश हूं. मैं सभी नागरिकों से शादी में होने वाले फिजूल खर्चों को रोकने की अपील करता हूं."

समारोह में शामिल होने वाली दुल्हन नजीबा भी सामूहिक विवाह के दौरान बेहद खुश थी. 

उसने कहा, "मेरी शादी दूसरों की तुलना में अधिक शानदार थी. हमने बहुत अच्छा काम किया. हमें दूसरों के लिए एक अच्छा उदाहरण पेश करना चाहिए."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mass Wedding, Mass Wedding In Kabul, 140 Couples Marry, शादी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com