करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन इंडस्ट्री के वन ऑफ द मोस्ट एडोरेबल कपल्स में से एक हैं. बिग बॉस 15 से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई. तब से ही न सिर्फ दोनों साथ हैं बल्कि एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. वैसे तो इस क्यूट कपल की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पर हाल ही में दोनों की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि तेजस्वी और करण ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. आखिर इस तस्वीर में ऐसा क्या है चलिए आपको बताते हैं.
क्या हो गई है करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी?
सोशल मीडिया पर वैसे तो पॉवर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की कई रोमांटिक तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं. लेकिन हाल ही में दोनों की एक फोटो इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है. तस्वीर के साथ इस कपल को लेकर एक सरप्राइजिंग न्यूज़ भी सामने आई है जिसने फैंस को शॉक्ड कर दिया है. इस तस्वीर को देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है. दरअसल हाल ही में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई में इजरायली काउंसल जनरल कोब्बी शोशानी से मुलाकात की. इसकी तस्वीर जब कोब्बी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें व्हाइट सूट पहने तेजस्वी प्रकाश बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं वाइट शर्ट के ऊपर बेज कलर का कोट पहने करण और पिंक शर्ट पर ब्लैक जैकेट पहने हुए कोब्बी शोशानी नजर आ रहे हैं. तस्वीर शेयर करने तक तो ठीक था लेकिन उसके साथ जो कैप्शन लिखा उसने सभी का ध्यान खींच लिया और वहीं से शुरू हो गई तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के शादी की अटकलें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की फोटो जिसने मचाया धमाल
इस तस्वीर के कैप्शन में कोब्बी ने लिखा-' करण कुंद्रा एक बहुत ही प्यारे एक्टर हैं और एक जेंटलमैन भी. उनकी पत्नी तेजस्वी प्रकाश से मिलकर बहुत खुशी हुई'. करण कुंद्रा ने कोब्बी के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, 'हमें अपने घर पर इनवाइट करने के लिए थैंक यू.आपने हमें परिवार जैसा महसूस कराया'. इस कैप्शन को पढ़ने के बाद तो जैसे फैंस क्रेजी हो गए और तस्वीर पर कमेंट करना शुरू कर दिया. एक ने लिखा कि ये जानकर खुशी हुई कि तेजस्वी और करण शादीशुदा हैं, उम्मीद है कि ये बात सच हो. वहीं हर कोई इस बात को सच मानते हुए दोनों को मैरिड कपल मान रहा है और बधाइयां दे रहा है. खैर शादी का सच क्या है ये तो कपल ही बता सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं