विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2015

एशिया के सबसे धनी परिवारों में 14 भारतीय, अंबानी परिवार तीसरे स्थान पर

Also Read in
एशिया के सबसे धनी परिवारों में 14 भारतीय, अंबानी परिवार तीसरे स्थान पर
मुकेश अंबानी (फाइल फोटो)
सिंगापुर: फोर्ब्‍स पत्रिका ने एशिया में 50 सबसे धनी परिवारों की जो पहली सूची तैयार की है उसमें 14 भारतीय परिवार शामिल हैं। सूची में अंबानी परिवार 21.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है। इस सूची में 50 में से 14 स्थान भारतीय परिवारों को मिले हैं जो किसी भी देश के लिए सबसे अधिक संख्या है।

इस सूची में अंबानी के बाद प्रेमजी परिवार 17 अरब डॉलर संपत्ति के साथ सातवें, मिस्त्री परिवार 14.9 अरब डॉलर संपत्ति के साथ 10वें, गोदरेज परिवार 11.4 अरब डॉलर के साथ 15वें, आर्सेलरग्रुप का मित्तल परिवार 10.1 अरब डॉलर संपत्ति के साथ 19वें, बिड़ला परिवार 7.8 अरब डॉलर संपत्ति के साथ 22वें, बजाज परिवार 5.6 अरब डॉलर संपत्ति के साथ 29वें, डाबर इंडिया का बर्मन परिवार 5.5 अरब अरब डॉलर संपत्ति के साथ 30वें, कैडिला हेल्थकेयर का पटेल परिवार 4.8 अरब डॉलर संपत्ति के साथ 33वें व आयशर ग्रुप का लाल परिवार चार अरब डॉलर संपत्ति के साथ 40वें स्थान पर है।

सूची में श्री सीमेंट का बांगड़ परिवार, जिंदल परिवार, मुंजाल परिवार व हामिद (सिप्ला) परिवार शामिल है। सूची में सैमसंग ग्रुप के लीस परिवार को पहले स्थान पर रखा गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एशिया, धनी परिवारों, भारतीय, अंबानी परिवार, Asia, Wealthy Families, Indian, Ambani Family
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com