विज्ञापन

जन शताब्दी-महानगरी समेत 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, ट्रेन नंबर भी बदले जाएंगे, जानें कब से होगा लागू

रेलवे प्रशासन ने महानगरी एक्सप्रेस, प्रगति एक्सप्रेस, जन शताब्दी और तुलसी एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनों का 'सुपरफास्ट' दर्जा वापस लेने का निर्णय लिया है.

जन शताब्दी-महानगरी समेत 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, ट्रेन नंबर भी बदले जाएंगे, जानें कब से होगा लागू
जन शताब्दी समेत 18 ट्रेनों से छीना सुपरफास्ट का दर्जा
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • सेंट्रल रेलवे ने 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा खत्म कर दिया.
  • जन शताब्दी समेत 9 जोड़ी ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा छीना गया.
  • नियमों के तहत सभी ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म किया गया है.

मध्य रेलवे (Central Railway) ने अपने रेल नेटवर्क पर चलने वाली 18 प्रमुख ट्रेनों (9 जोड़ी) के परिचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है. रेलवे प्रशासन ने महानगरी एक्सप्रेस, प्रगति एक्सप्रेस, जन शताब्दी और तुलसी एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनों का 'सुपरफास्ट' दर्जा वापस लेने का निर्णय लिया है. सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा हटाने के बाद इन ट्रेनों को साधारण एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा. यह नई व्यवस्था 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

18 ट्रेनों से हटा सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा

मुंबई CSMT - हिंगोली डेक्कन जन शताब्दी- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 12071/12072 है, जो 1 जनवरी 2027 से बदलकर 11069/11070 हो जाएगा. यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और हिंगोली के बीच चलती है.

CSMT - पुणे प्रगति एक्सप्रेस- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 12125/12126 है, जो बदलकर 11435/11436 हो जाएगा. यह ट्रेन मुंबई CSMT और पुणे के बीच चलती है.

मुंबई LTT - तिरुवनंतपुरम नॉर्थ (कोचुवेली)- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 22113/22114 है, जो बदलकर 11073/11074 हो जाएगा. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और तिरुवनंतपुरम के बीच चलती है.

मुंबई LTT - करमाली एसी एक्सप्रेस- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 22115/22116 है, जो बदलकर 11053/11054 हो जाएगा. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस और गोवा के करमाली के बीच चलती है.

CSMT - बनारस महानगरी एक्सप्रेस- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 22177/22178 है, जो बदलकर 11093/11094 हो जाएगा. यह ट्रेन मुंबई CSMT और बनारस के बीच चलती है.

LTT - अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 22129/22130 है, जो बदलकर 11065/11066 हो जाएगा. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस और अयोध्या कैंट के बीच चलती है.

CSMT - चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 22157/22158 है, जो बदलकर 11063/11064 हो जाएगा. यह ट्रेन मुंबई CSMT और चेन्नई एग्मोर के बीच चलती है.

मुंबई LTT - बनारस एक्सप्रेस- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 12167/12168 है, जो बदलकर 11067/11068 हो जाएगा. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस और बनारस के बीच चलती है.

पुणे - काजीपेट एक्सप्रेस- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 22151/22152 है, जो बदलकर 11437/11438 हो जाएगा. यह ट्रेन पुणे और काजीपेट के बीच चलती है.

क्यों हटाया गया सुपरफास्ट का दर्जा

भारतीय रेलवे बोर्ड के नियमों के मुताबिक, किसी भी ट्रेन को सुपरफास्ट की श्रेणी में बनाए रखने के लिए उसकी पूरे सफर की एवरेज स्पीड अप और डाउन दोनों ओर से कम से कम 55 किलोमीटर प्रति घंटा (55 KMPH) या उससे ज्यादा होना जरूरी होता है. मध्य रेलवे की ओर से की गई समीक्षा में पाया गया कि इन 9 जोड़ी ट्रेनों की पूरे रूट पर औसत रफ्तार 55 किमी/घंटा की निर्धारित सीमा से कम है. गति के तय मानकों को पूरा न करने के कारण रेलवे ने इनका सुपरफास्ट दर्जा खत्म करने का फैसला किया.

रेलवे स्टेशनों को दिया गया है निर्देश

मध्य रेलवे ने सभी संबंधित रेलवे स्टेशनों पर एनाउंसमेंट सिस्टम और सूचना बोर्डों के जरिए यात्रियों को ट्रेन के नए नंबरों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं. जारी सूचना के अनुसार, केवल ट्रेनों का दर्जा और नंबर बदले गए हैं. फिलहाल इनके वर्तमान समय और किराये में किसी बड़े बदलाव का जिक्र नहीं किया गया है. 

रेलवे ने 1 जनवरी 2027 या उसके बाद यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आईआरसीटीसी (IRCTC) या रेलवे पूछताछ पर संशोधित ट्रेन नंबरों का इस्तेमाल करके ही अपनी टिकट बुकिंग कराएं.

यह भी पढ़ें | पंजाब से बिहार और बंगाल के लिए चलेगी 5 स्पेशल ट्रेन, सहरसा-दरभंगा-गया-कोलकाता होगा रूट, देंखें पूरा शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jan Shatabdi Express, Superfast Train, Indian Railway, Central Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com