विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2018

अफगानिस्तान : तालिबान के हमलों में 4 महिलाएं सहित 12 लोग मारे गए

अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में चार महिलाओं समेत 12 लोग मारे गये जबकि नाटो के हवाई हमले में नौ अफगान पुलिसकर्मियों की जान चली गयी.

अफगानिस्तान : तालिबान के हमलों में 4 महिलाएं सहित 12 लोग मारे गए
प्रतीकात्मक फोटो
  • अफगानिस्तान में तालिबान का हमला
  • इस हमले में 12 लोगों की मौत
  • मरने वालों में चार महिलाएं भी शामिल थीं
काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में चार महिलाओं समेत 12 लोग मारे गये जबकि नाटो के हवाई हमले में नौ अफगान पुलिसकर्मियों की जान चली गयी. चार महिलाएं आतंकवादियों एवं सैनिकों के बीच गोलीबारी में मारी गयीं. पश्चिमी फराह प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता नासेर मेहरी ने बताया कि तालिबान ने प्रांत में एक सैन्य चौकी पर हमला किया जिसमें चार सैनिक मारे गये और छह अन्य घायल हुए.    

यह भी पढ़ें: तालिबानियों ने डाइनामाइट से उड़ाया था बुद्ध का चेहरा, फिर मुस्कुराए पाकिस्तान में भगवान

सोमवार की देर रात को बाला बुलुक जिले में हमला शुरु हुआ था जो कई घंटे तक चला. मेहरी के अनुसार अफगान हवाई हमले में 19 तालिबान लड़ाके मारे गये और 30 घायल हो गये.    पूर्वी लोगार प्रांत में चार महिलाएं मारी गयीं और चार बच्चे घायल हो गये. 

VIDEO: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में खलल डालने के लिए आत्मघाती हमला कर सकते हैं आतंकी
सोमवार की रात को पूर्वी गजनी प्रांत में तालिबान के हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गये.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghanistan, Taliban Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com