लेबनान की राजधानी बेरुत (Beirut) मंगलवार को दो धमाकों के बाद दहल गई. इन धमाकों में 113 लोगों की मौत हुई है और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं. धमाके के पहले और बाद की तस्वीरों को देखकर यह समझा जा सकता है कि लेबनान की राजधानी किस त्रासदी से गुजर रही है. ऑनलाइन पोस्ट की गई इन तस्वीरों के जरिये शहर को हुए नुकसान, मलबे, खून से लथपथ लोगों, कांच के टूटे शीशे और जलती हुई इमारतों को देखा जा सकता है.
एक विस्फोट की गूंज निकोसिया शहर में सुनी गई. निकोसिया साइप्रेस की राजधानी है, जो विस्फोट वाले स्थल से 240 किलोमीटर दूर है. भूकंप विज्ञानियों का कहना है कि यह विस्फोट 3.3 तीव्रता के भूकंप के बराबर दर्ज किया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

दूसरे धमाके के बाद आसमान में आग का एक गुबार देखा गया और इसके तुरंत बाद टोरनेडो जैसा झटका महसूस किया गया. जिसने बंदरगाह को तबाह कर दिया और शहर भर की खिड़कियों को चकनाचूर कर दिया.

लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने कहा कि बेरुत बंदरगाह के वेयरहाउस में करीब 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट रखा हुआ था, जिसमें मंगलवार को विस्फोट हो गया, जिसके चलते बेरुत के बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचा.


विशेषज्ञों ने मंगलवार को हुए ब्लास्ट के फुटेज से निकलते हुए धुएं के रंग और "मशरूम के आकार के बादल" को देखते हुए कहा कि इसे अमोनियम नाइट्रेट के विस्फोट के प्रकार के रूप में माना जा सकता है.


विस्फोट में करीब 4,000 लोगों के घायल होने की सूचना की है. पिछले कई सालों में यह बेरुत में सबसे शक्तिशाली विस्फोट है. विस्फोट के बाद कुछ लोगों को लगा कि जैसे भूकंप आ गया है. लेबनीज रेड क्रॉस ने कहा कि विस्फोट के बाद 4,000 से ज्यादा लोगों का इलाज किया जा रहा है.
(एजेंसियों के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं