लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए जबरदस्त भयानक धमाके में कम से कम 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. लेबनानी रेड क्रॉस ने हादसे को लेकर नया अपडेट दिया है. मंगलवार को बेरूत में हुए इस धमाके में पहले 70 से कुछ ज्यादा लोगों के मौत की खबर थी. वहीं, कुछ 3,700 लोगों के घायल होने की खबर थी. हालांकि धमाके की भयावहता देखकर लगता है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है.
स्थानीय मीडिया के हवाले से शुरुआती जानकारी में आई रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमाका शहर के पोर्ट पर हुआ है, हालांकि, धमाके की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. इस विस्फोट का वीडियो भी सामने आया है. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि शहर के कई हिस्से हिल गए. वहीं, वीडियो में साफ है कि धमाके का शोर कितना बड़ा था. काफी दूर से लिए गए इस वीजियो में देखा जा सकता है कि धमाके के बाद पहले सफेद धुंआ और फिर काले धुएं का गुबार उठ रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की वजह से घरों की खिड़कियों के कांच तक टूट गए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Video of the explosion#إنفجار_بيروت pic.twitter.com/dxeY23OmrJ
— Mohammad Hijazi (@mhijazi) August 4, 2020
इस धमाके पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. बुधवार की सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बेरूत शहर में हुए धमाके में जनजीवन और संपत्ति को हुए नुकसान से स्तब्ध और दुखी हूं. हमारे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ हैं:'
वहीं लेबनान में भारत के राजदूत संजीव अरोड़ा ने कहा कि 'बेरूत में विनाशकारी विस्फोट की घटना से परेशान हूं. लेबनान एक सुंदर और मैत्रीपूर्ण देश है. जो हमें काफी प्रिय है. दुआ करता हूं कि जल्द से जल्द इस संकट से बाहर आए. पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रहे इस देश के लिए यह बेहद दुखद है. आपके लिए मर्माहत हूं. लेबनान सुरक्षित रहें और वापसी करें.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं